शुक्रवार, 9 अक्टूबर 202611:19:48 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

भारत से टकराने से पहले कीवी टीम की बढ़ी मुश्किलें, : चोटिल चैपमैन-जैक फॉल्क्स टी20 सीरीज से बाहर, इन्हें मिला मौका

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 09, 2026
09:52 AM
चोटिल चैपमैन-जैक फॉल्क्स टी20 सीरीज से बाहर, इन्हें मिला मौका

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। श्रृंखला के शुरु होने के पहले मेजबान कीवी टीम के लिए बुरी खबर आ गई है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों का बाहर होना न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि प्रबंधन उनकी भरपाई के लिए जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया है।

चैपमैन की जांघ, फॉल्क्स के कूल्हे में चोट

मार्क चैपमैन को पिछले महीने यूरोपीय टी20 लीग में खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उनकी फिटनेस में सुधार होने पर भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला तक वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, जैक फॉल्क्स को अभ्यास के दौरान दाहिने कूल्हे में चोट लगी। उनकी वापसी को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई है।

दोनों खिलाड़ियों का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए चिंता का विषय है। चैपमैन अपने अनुभव और बल्लेबाजी क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जबकि फॉल्क्स की अनुपलब्धता से टीम के गेंदबाजी विकल्प प्रभावित हो सकते हैं।

क्लार्कसन और टिकनर पर रहेगी जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच वॉल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर निराशा जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी।

दोनों नए खिलाड़ियों के पास इस श्रृंखला में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा। भारतीय टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में उनका प्रदर्शन न्यूजीलैंड की रणनीति के लिहाज से अहम हो सकता है।

पांच शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है

22 अक्टूबरः पहला टी20, क्राइस्टचर्च

24 अक्टूबरः दूसरा टी20, क्राइस्टचर्च

27 अक्टूबरः तीसरा टी20, वेलिंगटन

30 अक्टूबरः चैथा टी20, ऑकलैंड

1 नवंबरः पांचवां टी20, हैमिल्टन

ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।

अब देखना होगा कि चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड की टीम भारतीय चुनौती का सामना किस रणनीति के साथ करती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें