आईपीएल 2026 : आरसीबी को रौंदकर प्वाइंट टेबल पर टाॅप पर पहुंची आरआर, वैभव आरेज तो विश्नोई हैं पर्पल कैप होल्डर

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर आरआर ने आरसीबी को 12 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद आरआर ने अंकतालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
इतना ही नहीं आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी खेलने वाले आरआर के वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप आ गई है। सूर्यवंशी ने 4 मैचों की 4 पारियों में 200 रन बना लिए हैं। वहीं, 4 मैचों में 9 विकेट लेकर आरआर के ही रवि बिश्नोई पर्पल कैप होल्डर हैं।
विस्फोटक पारी खेलकर वैभव बने मैन आफ द मैच
आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चैकों की मदद से खेली गई 78 और धु्रव जुरेल की 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चैकों की मदद से खेली गई 81 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है आरसीबी
आरआर 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले, पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 5 अंकों के साथ दूसरे, आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चैथे स्थान पर है।
दसवें स्थान पर है सीएसके
लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर आठवें, केकेआर 4 मैच में तीन हार और 1 रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें और सीएसके 3 मैचों में बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
