सोमवार, 29 जून 202610:25:29 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

टीम इंडिया की हार पर आइसलैंड क्रिकेट का तंज : गौतम गंभीर पर कसा व्यंग्य, एक रन की हार के बाद भारतीय टीम पर उठे सवाल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 29, 2026
08:49 AM
गौतम गंभीर पर कसा व्यंग्य, एक रन की हार के बाद भारतीय टीम पर उठे सवाल

नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की अप्रत्याशित हार के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। दो मैचों की सीरीज में लगातार हार झेलने वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन आलोचनाओं के घेरे में है। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भी भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर माहौल गर्मा दिया। आइसलैंड क्रिकेट के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गंभीर के कोचिंग प्रदर्शन पर कटाक्ष किया गया है।

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने पोस्ट में लिखा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें टैलेंट जरूर है। इतने प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड में ऐसे नतीजे हासिल करना भी कमाल की बात है।" इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और क्रिकेट प्रशंसकों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

एक रन से हारी टीम इंडिया

दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने 53 रनों की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि बेंजामिन कैलिट्ज ने 37 रन का अहम योगदान दिया। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

बल्लेबाजी फिर बनी हार की वजह

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। तिलक वर्मा ने 55 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, वहीं हर्षित राणा ने आखिरी ओवरों में तेज 21 रन बनाकर उम्मीदें जगाईं। इसके बावजूद भारत 9 विकेट पर 153 रन ही बना सका और मुकाबला महज एक रन से गंवा बैठा।

आयरलैंड ने पहली बार जीती टी20 सीरीज

पहले मैच में 34 रन और दूसरे मुकाबले में एक रन से जीत दर्ज कर आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। दूसरी ओर, लगातार दो हार ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी, रणनीति और टीम संयोजन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नजर इस बात पर होगी कि टीम इंडिया इस निराशाजनक प्रदर्शन से कितनी जल्दी उबरकर वापसी कर पाती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें