शुक्रवार, 10 अप्रैल 202608:39:51 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026 : मुकुल की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए सनी, कहा- देखने लायक थे शाॅट

admin

admin

Apr 10, 2026
07:59 AM
मुकुल की विस्फोटक पारी के  मुरीद हुए सनी, कहा- देखने लायक थे शाॅट

कोलकाता। आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एलएसजी के मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चैके की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेल टीम को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दिला दी। मुकुल चैधरी की पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को उनका दिवाना बना दिया है।

जियोस्टार एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर मुकुल चौधरी की विस्फोटक पारी पर कहा, ष्इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने निडर होकर जबरदस्त पारी खेली। मुझे आईपीएल के बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि हर दिन हमें कुछ अलग देखने को मिलता है। हमने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर को एक शानदार पारी खेलते हुए देखा और अपनी टीम को लगभग जीत दिला ही दी थी, लेकिन वह पारी एक मशहूर वर्ल्ड कप स्टार ने खेली थी।

मुकुल के बारे में हर कोई कर रहा बात

यहां, मुकुल चौधरी हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर अपनी टीम को फिनिश लाइन पार करने में मदद की। यह एक युवा लड़का है जो घरेलू टी20 क्रिकेट में राजस्थान के लिए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करता है। वह बस आईपीएल में आता है, एक जबरदस्त पारी खेलता है और हर कोई उसके बारे में बात करता है।

धोनी की पुरानी यादे हुई ताजा

उन्होंने कहा, उसने जो आत्मविश्वास दिखाया और जिस तरह से उसने अपने शॉट्स खेले, वह देखना वाकई कमाल का था। पारी के जिस स्टेज पर वह बल्लेबाजी करने आया, उसने शांति दिखाई, अपना समय लिया, ठीक से सेट हुआ और गेंदों को मैदान के बाहर मारना शुरू कर दिया। उसने हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला, जिसे देखकर एमएस धोनी की बहुत पुरानी यादें ताजा हो गईं। उसने आसान सिंगल्स लेने से मना कर दिया क्योंकि उसे बड़े शॉट मारने और गेम खत्म करने की अपनी काबिलियत पर भरोसा था। वह देखने में अद्भुत था।

एलएसजी के जरूरी थी जीत

गावस्कर ने आगे कहा, केकेआर के खिलाफ यह जीत एलएसजी के लिए बहुत जरूरी थी। वे मुश्किल में थे, लेकिन अपने युवाओं की मदद से उन्होंने कमाल की जीत पक्की कर ली। मिचेल मार्श ने ज्यादा रन नहीं बनाए, एडेन मार्करम ने सिर्फ 22 रन बनाए, और पंत और पूरन भी ठीक से नहीं चल पाए। अपने मुख्य बल्लेबाजों के जूझने के बावजूद, एलएसजी ने खुद को बचाया और जीत पक्की की।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें