बुधवार, 30 सितंबर 202610:47:33 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

वनडे आईसीसी रैंकिंग में विराट नंबर-2 : वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक का इनाम, शीर्ष पर कायम गिल, कुलदीप ने लगाई लंबी छलांग

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 30, 2026
10:08 AM
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक का इनाम, शीर्ष पर कायम गिल, कुलदीप ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। कोहली ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस बदलाव के साथ ही भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर वनडे क्रिकेट की शीर्ष रैंकिंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रहे हैं।

शुभमन गिल नंबर-1 पर बरकरार

बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल का दबदबा कायम है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ने वाले गिल शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, विराट कोहली के दूसरे नंबर पर पहुंचने से न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। मिचेल अब तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह बल्लेबाजों की ताजा सूची में चैथे नंबर पर बने हुए हैं। इस तरह वनडे बल्लेबाजों की टॉप-4 रैंकिंग में भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।

कुशल मेंडिस ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने भी रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ 121 रनों की बेहतरीन पारी का उन्हें फायदा मिला और वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह वनडे क्रिकेट में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक भी टॉप-10 के करीब पहुंच गए हैं। वह एक स्थान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर हैं, जबकि आयरलैंड के हैरी टेक्टर 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

बावुमा, ब्रीट्जके और मिलर को भी बड़ा फायदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बावुमा ने 10 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है। वह अब 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मैथ्यू ब्रीट्जके ने 19 स्थान की छलांग लगाकर 21वां स्थान हासिल किया है। डेविड मिलर को भी शानदार 142 रनों की पारी का फायदा मिला है। वह अब 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव की बड़ी छलांग

गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। कुलदीप यादव ने चार पायदान की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मिचेल सैंटनर एक स्थान नीचे खिसककर चैथे पायदान पर आ गए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

वनडे रैंकिंग में भारतीय सितारों का जलवा

ताजा रैंकिंग में विराट कोहली और शुभमन गिल की मौजूदगी ने भारतीय बल्लेबाजी की मजबूती को एक बार फिर सामने रखा है। वहीं कुलदीप यादव की टॉप-5 में एंट्री से गेंदबाजी विभाग में भी भारत को मजबूती मिली है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें