बुधवार, 22 अप्रैल 202604:01:36 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

दहेज सर पर...दूल्हा-दुल्हन कंधे पर... : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सड़क नहीं होने से बारातियों ने दूल्हे को कंधे की सवारी कराई

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 22, 2026
10:55 AM
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सड़क नहीं होने से बारातियों ने दूल्हे को कंधे की सवारी कराई

सरगुजा: :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारत की आजादी इतने साल बाद भी सड़क नसीब नहीं हो पाई है जिसका खामियाजा यहां के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है.दरअसल छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम बदगरी को सड़क नसीब नहीं हो सकी है. लगभग 700 की आबादी वाले लुंड्रा विकासखंड बदगरी गांव के लोगों को आज भी कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. आज भी इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. एक बार फिर यहां से अनोखी और चौंकाने वाली  तस्वीर सामने आई है।

यहां सड़क के अभाव में दूल्हे को अपनी ही बारात कंधे पर बैठकर निकालनी पड़ी। बारातियों ने दूल्हे को कंधे पर बैठाया और करीब 1 किलोमीटर तक पैदल चलकर दुल्हन के गांव पहुंचे।सड़क नहीं होने की वजह से कोई भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका, जिससे सभी बारातियों को पैदल ही सफर तय करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लेकिन इस वायरल तस्वीर के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है—आखिर गांवों में बुनियादी सुविधाएं कब तक अधूरी रहेंगी? लेकिन ऐसा मामला कोई पहली बार सामने नहीं आया है बल्कि कई बार ऐसी समस्याओं से ग्रामीणों को दो चार होना पड़ता है..और जब जिम्मेदारों से इसके बारे में पूछा जाता है तो उनका रटारटाया जवाब सामने आता है कि शिकायत मिली है जल्द निराकरण किया जाएगा.लेकिन विकास के दावों के बीच ये तस्वीरें जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं.जहां आज भी सड़क न होने से लोगों को ऐसे हालात का सामना करना पड़ रहा है.

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें