बुधवार, 24 जून 202608:15:42 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : प्रदेश के 75% हिस्से तक पहुंचा मानसून, बिलासपुर जेल में बंदी की हत्या, सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jun 24, 2026
05:38 AM
प्रदेश के 75% हिस्से तक पहुंचा मानसून, बिलासपुर जेल में बंदी की हत्या, सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के करीब 75 प्रतिशत क्षेत्र को कवर कर चुका है। मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिलों के शेष हिस्सों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश और खराब मौसम का दौर जारी रहने के आसार हैं।

वहीं, बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल की ई-1 बैरक में मंगलवार सुबह एक विचाराधीन बंदी ने दूसरे बंदी पर सीमेंट के ढक्कन से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बंदी नीलू जगत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। दोपहर में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। राजधानी में उनके विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें