बुधवार, 20 मई 202610:28:25 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

धमतरी : जैतपुरी गांव में वन विभाग कार्रवाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, विवाद ने पकड़ा तूल, SP को सौंपा ज्ञापन

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 19, 2026
11:08 AM
जैतपुरी गांव में वन विभाग कार्रवाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, विवाद ने पकड़ा तूल, SP को सौंपा ज्ञापन

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जैतपुरी गांव में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। 17 मई दिन रविवार को करीब 200 ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मारपीट और बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने धमतरी एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वन अमला कार्रवाई के नाम पर गांव में दहशत फैला रहा है और निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। 

ग्रामीणों का वन विभाग पर आरोप

ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव करने आए जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गांव में शादी का माहौल चल रहा था. जिसके बाद गांव में वन विभाग और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. ग्रामीणों को जबरदस्ती घरों से बाहर निकाला गया. इस घटना के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवाओं को परेशान किया.लोगों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की है. ग्रामीणों की मांग है कि दोषी वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. वरना सभी गांव के लोग उग्र आंदोलन करेंगे

वन विभाग DFO की सफाई

वहीं वन विभाग के डीएफओ वरुण जैन का कहना है कि हमने नोटिस दिया और फिर सेटेलाइट से चेक किया गया कि कितने पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है बार बार नोटिस देने के बाद भी ग्रामीण जवाब नहीं दे रहे थे और लगातार अवैध कटाई की जा रही थी.जिस पर कार्रवाई करते हुए वनविभाग की टीम जैतपुरी गांव पहुंची थी इस दौरान ग्रामीणों से झूमाझटकी हुई.हालांकि अब स्थिति कंट्रोल में है आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

धमतरी एसपी ने मामले के बारे में बताया

वहीं इस विरोध प्रदर्शन को लेकर धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुरी गांव में कल जंगल की जमीन पर अतिक्रम के मामले में ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मियों ने बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं और उसकी के संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसको लेकर जांच की जाएगी.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 17 मई को टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंदर बसे जैतपुरी गांव में जंगल की जमीन पर अतिक्रमण और लाखों पेड़ों की कटाई की शिकायत पर वन विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस हमले में वन विभाग के कई कर्मचारियों को चोटें आई थीं। मामले में वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 161 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल जैतपुरी विवाद ने वन विभाग और ग्रामीणों के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है। एक तरफ जंगल बचाने की कार्रवाई का दावा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीण खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है। जानिए पूरी खबर धमतरी से धनंजय बिहारी की रिपोर्ट

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें