भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : समर वेकेशन में ऑनलाइन होगी सुनवाई

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भीषण गर्मी और संसाधनों की बचत को ध्यान में रखते हुए समर वेकेशन के दौरान अपनी कार्यप्रणाली में अहम बदलाव किया है। कोर्ट प्रशासन ने फैसला लिया है कि अवकाश अवधि मे अधिकतर मामलों की सुनवाई अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।
बार-बार कोर्ट की आने नही जरुरत
यह निर्णय चीफ जस्टिस के निर्देश पर लागू किया गया है। जारी सर्कुलर के अनुसार वकील और पक्षकार ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे, जिससे उन्हें बार-बार कोर्ट आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
तकनीकी दिक्कत पर फिजिकल हियरिंग
हालांकि, जिन अधिवक्ताओं को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, उन्हें अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट किसी मामले में फिजिकल हियरिंग के निर्देश भी दे सकेगा।
डिजिटल सुनवाई की दिशा में बड़ा कदम
हाईकोर्ट प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से न्यायिक प्रक्रिया सुचारु बनी रहेगी और लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। खासकर दूर-दराज के जिलों से आने वाले पक्षकारों के लिए यह फैसला समय, खर्च और यात्रा की परेशानी कम करने वाला साबित होगा।गौरतलब है कि अदालत का यह कदम न्याय व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल और डिजिटल सुनवाई प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
