बुधवार, 20 मई 202606:34:13 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें : अमित शाह की बैठक में शामिल हुए चार राज्यों के सीएम , कांग्रेस नेताओ को पुलिस ने रोका , NDPS कोर्ट का गठन

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 19, 2026
11:16 AM
अमित शाह की बैठक में शामिल हुए चार राज्यों के सीएम , कांग्रेस नेताओ को पुलिस ने रोका , NDPS कोर्ट का गठन

छत्तीसगढ़ की आज की सभी मुख्य खबरे

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सलमुक्त भारत पर दिया बड़ा बयान…मरवाही वन मंडल में दुर्लभ सफेद भालू के हमले से हड़कंप, ग्रामीण घायल… अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जगदलपुर मे पुलिस ने रोका… प्रदेश में नशे से जुड़े मामलों के तेजी से निपटारे के लिए रायपुर, बिलासपुर और सरायपाली में एक्सक्लूसिव स्पेशल NDPS कोर्ट गठन की अधिसूचना जारी। सबकुछ जान लीजिये विस्तार से

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, अमित शाह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। जिसमे चार राज्यों के सीएम हुए शामिल। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बैठक में “नक्सलमुक्त भारत” के लक्ष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़े बस्तर बना राष्ट्रीय मंथन का केंद्र : अमित शाह की अध्यक्षता मे मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जारी

छत्तीसगढ़ में गठित होंगे एक्सक्लूसिव स्पेशल NDPS कोर्ट

प्रदेश में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों की बढ़ती संख्या और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और महासमुंद जिले के सरायपाली में एक्सक्लूसिव स्पेशल NDPS कोर्ट गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का मानना है कि विशेष अदालतों के गठन से NDPS मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल स्थानीय मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहा था।प्रतिनिधिमंडल में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल थे। कांग्रेस नेता राजीव भवन से बैठक स्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन मिताली चौक के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को उठाया।

मरवाही में दिखा दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीण पर किया हमला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल में सोमवार को एक दुर्लभ सफेद भालू दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटककर ग्रामीण क्षेत्र पहुंचे भालू ने बसंतपुर आमाडांड गांव में एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करे मरवाही वन मंडल में दिखा दुर्लभ सफेद भालू : ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर पंहुचा वन अमला

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें