बस्तर बना राष्ट्रीय मंथन का केंद्र : अमित शाह की अध्यक्षता मे मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जारी

जगदलपुर/बस्तर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में विष्णु देव साय , मोहन यादव ,पुष्औकर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं। बैठक में मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
अहम मुद्दों पर जारी है चर्चा
बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति तैयार करने और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर भी विशेष फोकस रहने की संभावना है।
सीएम विष्णु देव साय ने X पर किया पोस्ट
बस्तर के विकास मॉडल पर जोर
बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही राज्यों की अलग-अलग चुनौतियों को लेकर साझा रोडमैप तैयार करने पर भी विचार किया जाएगा।
राज्यों के बीच बढेगा समन्वय
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में Varanasi में आयोजित हुई थी। इस परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना और नीतिगत मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
