बुधवार, 20 मई 202607:58:55 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

मरवाही वन मंडल में दिखा दुर्लभ सफेद भालू : ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर पंहुचा वन अमला

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 19, 2026
10:33 AM
ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर पंहुचा वन अमला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में सोमवार को एक दुर्लभ सफेद भालू दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटककर ग्रामीण क्षेत्र पहुंचे भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विडियो भी आया सामने

घटना पेंड्रा वन परिक्षेत्र के बसंतपुर आमाडांड गांव की बताई जा रही है। ग्रामीण इलाके में सफेद भालू के पहुंचने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने भालू का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

वन विभाग ने की दूर रहने की अपील

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को भालू से दूर रहने की अपील की। वन अमला लगातार इलाके में निगरानी कर रहा है, ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।

भीषण गर्मी की वजह से आ जाते है बाहर

वन विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और जंगलों में पानी व भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। मरवाही वन मंडल को “भालू लैंड” के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालुओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू की गई “जामवंत परियोजना” बंद होने के बाद मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें