अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की हुई शादी : 4 साल की डेटिंग के बाद अंशुल कपूर और रोहन ठक्कर ने कर ली शादी, सौतेली बहन की शादी में शामिल हुईं जाह्नवी-खुशी!

स्क्रिप्ट राइटर- पलक
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बड़ी बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग-टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 7 फेरे लेकर अपनी नयी जिंदगी की शुरुवात करदी है। शादी के बाद कपल की फोटो सोशल मीडिया पखूब वायरल हो रही है.
अंशुला को मिला जीवनसाथी
बतादेंकि करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई 2026 को मुंबई मे शादी के बंधन मे बंध गए है| शादी के बाद अंशुल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग सेरेमनी की शानदार तस्वीरे साझा की इसी बीच शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे अंशुला और रोहन अपनी शादी का आधिकारिक रेजेस्ट्रेशन कराते दिखाई दे रहे है' रेजेस्टरेशन पूरा होने के बाड़ परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आते है। यह भावुक पल सोशल मीडिया का दिल जीत रहा है.
अंशुला ने लिखा पति के लिए पोस्ट
सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों के साथ अंशुला ने अपने पति रोहन ठक्कर के लिया एक बेहद भावुक संदेश लिखा | उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर मोड़ ,हर सफर और हर इत्तेफाक के बाद आखिरकार उनकी मंजिल रोहन हे बने | उन्होंने रोहन को अपनी सबसे पसंदीदा बातचीत, सबसे सुरक्षित ठिकाना और हुमेशा की सबसे आसान पसंद बताया.

अंशुला की शादी में साथ शामिल हुईं सौतेली बहनें
बहन जाह्नवी कपूर ओर खुशी कपूर ने अपने एथनिक लुक से महफिल लूट ली | दोनों बहने शादी की तैयारियो से लेकर कई रस्मो मे अंशुला के साथ नजर आई | वहीं रस्मो मे अंशुला के साथ नजर आई | वहीं पिता बोनी कपूर भी हर रसम मे शामिल रहे और परिवार के साथ इस खास मौके का भरपूर आनंद लेते नजर आए.

अर्जुन ने लिखा बहन के लिए प्यार भरा पोस्ट
अर्जुन कपूर ने भी आज सुबह सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है। आगे उन्होंने लिखा, कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूँगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।
बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर बेटी हैं. वहीं एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी के बाद बोनी कपूर दो बेटियों जाहन्वी कपूर और खुशी कपूर के पिता बने. आज पूरा कपूर परिवार एक साथ खुशी के मौके पर साथ नजर आया.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
