शनिवार, 5 सितंबर 202605:33:55 AM
Download App
Home/मनोरंजन

अभिनय में मेहतन के पैमाने अलग नहीं : अश्मेता बख्शी बोलीं- हर किरदार में देना चाहती हूं सर्वश्रेष्ठ

admin

admin

Sep 04, 2026
07:56 AM

मुंबई। अभिनेत्री अश्मिता बख्शी इन दिनों धारावाहिक ‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनय की दुनिया में अब तक के सफर को वह उतार-चढ़ाव से भरा अनुभव मानती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में काम करते हुए सफलता और असफलता का दौर आता-जाता रहता है, लेकिन एक कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वह हर अवसर पर अपनी प्रतिभा को पूरी ईमानदारी से सामने रखे।

अश्मिता ने अपने अभिनय सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक कई तरह के किरदार निभाए हैं। अलग-अलग भूमिकाओं को जीने का अवसर मिलने को वह अपने लिए सौभाग्य मानती हैं। उनके मुताबिक, हर नया किरदार कलाकार को कुछ नया सीखने और खुद को अलग तरीके से साबित करने का मौका देता है।

माध्यम बदलता है, अभिनय नहीं

फिल्म, वेब सीरीज और धारावाहिक में काम करने के अनुभव को लेकर पूछे गए सवाल पर अश्मिता ने साफ कहा कि माध्यम अलग हो सकता है, लेकिन कलाकार के लिए मूल काम अभिनय ही रहता है। उनके अनुसार किसी फिल्म में काम करते समय कलाकार ज्यादा मेहनत करे और धारावाहिक में कम, ऐसा नहीं होता।

अभिनेत्री के मुताबिक कलाकार के सामने जो कहानी और संवाद रखे जाते हैं, उनका उद्देश्य उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार सबसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना होता है। वह मानती हैं कि फिल्मों, वेब सीरीज और धारावाहिकों के निर्माण में अंतर जरूर होता है। यह अंतर कहानी लिखने के तरीके, संवादों और प्रस्तुति में दिखाई देता है, लेकिन कलाकार के लिए हर परियोजना एक समान जिम्मेदारी लेकर आती है।

हर भूमिका को मानती हैं नई चुनौती

अश्मिता का कहना है कि वह अभिनेत्री के तौर पर किसी भी परियोजना को छोटा या बड़ा नहीं मानतीं। फिल्म हो, धारावाहिक हो या वेब सीरीज, उनका प्रयास हर जगह अपने किरदार के साथ न्याय करने और दर्शकों को बेहतर अभिनय देने का रहता है। अलग-अलग माध्यमों में काम करने से उन्हें विविध भूमिकाएं निभाने और अपनी अभिनय क्षमता को निखारने का अवसर मिला है।

सैन्य नर्स के किरदार में नजर आ रहीं अश्मिता

‘108 बेस हॉस्पिटल-उरी’ में अश्मिता बख्शी सैन्य मेजर और नर्स अनीता सोलंकी की भूमिका निभा रही हैं। उनका किरदार युद्ध और संघर्ष वाले क्षेत्रों में तैनात सैन्य चिकित्सकों तथा चिकित्सा दल का हिस्सा है। इस धारावाहिक में स्मिता बंसल भी नर्स की भूमिका में नजर आ रही हैं। धारावाहिक में अश्मिता के साथ एरिका फर्नांडिस और शहीर शेख जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह धारावाहिक कलर्स टेलीविजन और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित किया जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें