रविवार, 5 जुलाई 202608:09:43 PM
Download App
Home/मनोरंजन

कैसे शुरू हुई आमिर-गौरी की लव स्टोरी? : 61 की उम्र में आमिर खान ने रचाई गौरी से तीसरी शादी, अब कितने बच्चों के पिता हैं एक्टर जानें?

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jul 05, 2026
12:23 PM
61 की उम्र में आमिर खान ने रचाई गौरी से तीसरी शादी, अब कितने बच्चों के पिता हैं एक्टर जानें?

Aamir Khan Gauri Spratt Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि वे रविवार यानी 5 जुलाई को तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे। तीसरी शादी की चर्चाओं के बीच उनके परिवार और बच्चों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। अब वे चार बच्चों के पिता कहलाएंगे, क्योंकि उनकी तीसरी पत्नी गौरी का पहली शादी से एक बेटा है, जो अब आमिर को पापा कहकर बुलाएगा।

अब कितने बच्चों के पिता हैं आमिर?
तीसरी शादी के बाद आमिर खान अब चार बच्चों के पिता माने जाएंगे। उनके तीन जैविक बच्चे हैं, जबकि गौरी स्प्रैट का एक बेटा भी उनके परिवार का हिस्सा है

आमिर खान-रीना की बेटी ईरा और बेटा जुनैद

पहली पत्नी रीना दत्ता से 2 बच्चे
आमिर और रीना दत्ता के दो बच्चे हैं—जुनैद खान और आइरा खान। दोनों की शादी 1986 में हुई थी और 2002 में उनका तलाक हो गया।

दूसरी पत्नी किरण राव से एक बेटा
आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की। दोनों के बेटे आज़ाद का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ। अलग होने के बाद भी दोनों मिलकर आज़ाद की परवरिश कर रहे हैं।

गौरी स्प्रैट के बेटे का भी निभाएंगे पिता का रोल
गौरी स्प्रैट की पहली शादी से एक बेटा है। शादी के बाद वह भी आमिर के परिवार का हिस्सा बन गया है।

कैसे हुई आमिर खान और गौरी की मुलाकात?

दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी। करीब दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर इस रिश्ते को सार्वजनिक किया और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उस समय दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ गई। कई साल बाद आमिर के परिवार के एक सदस्य के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव बना, जो बाद में प्यार में बदल गया। दरअसल राज शमानी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए कहा था, “गौरी और मैं संयोग से मिले थे। हमारी अच्छी दोस्ती हुई और फिर हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया।” आमिर ने यह भी माना कि रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद उन्हें दोबारा प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गौरी के आने से उनकी जिंदगी में यह बदलाव आया।आमिर खान ने आगे बताया, “गौरी से मिलने से पहले मुझे लगता था कि मैं बूढ़ा हो गया हूं और इस उम्र में मुझे कौन मिलेगा। फिर मेरी थेरेपी शुरू हुई और मुझे समझ आया कि मुझे पहले खुद से प्यार करना चाहिए और खुद को सेहतमंद बनाना चाहिए। इसलिए, मैंने उस पर काम किया।” आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के दौरान पहली बार मीडिया के सामने गौरी का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि वो दोनों लगभग 25 साल पहले मिले थे और बाद में उनकी कजिन नुजहत खान के जरिए दोबारा जुड़े। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, “मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मेरे मजबूत रिश्ते रहे हैं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट जो अब आमिर खान प्रोडक्शंस का हिस्सा हैं, फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में आने से पहले वह बेंगलुरु की एक सैलून चेन के साथ काम करती थीं। अपनी पिछली शादी से उनका सात साल का एक बेटा भी है।


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें