शनिवार, 14 नवंबर 202611:55:21 PM
Download App
Home/मनोरंजन

मांगा तो था, पर इतना नहीं : बिग बी ने बताया सफलता और इच्छाओं का अनोखा सच, बोले- किसी के हिसाब से नहीं चलती दुनिया

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 14, 2026
07:25 AM
बिग बी ने बताया सफलता और इच्छाओं का अनोखा सच, बोले- किसी के हिसाब से नहीं चलती दुनिया

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ जिंदगी के अनुभवों और गहरी बातों के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए जीवन, समय, रिश्तों और इंसानी इच्छाओं से जुड़े विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जिंदगी की एक ऐसी सच्चाई बयां की, जो हर इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती है। उनकी यह बात इच्छाओं, सफलता और बदलते वक्त के बीच इंसान की मनोदशा को बखूबी दर्शाती है।

जब कुछ नहीं था तो सब कुछ पाने की थी चाह

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक विचार साझा करते हुए लिखा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता, तब वह लगातार अधिक पाने की इच्छा रखता है। उसे लगता है कि बस कुछ भी मिल जाए, तो जिंदगी संवर जाएगी। लेकिन जब ईश्वर की कृपा से सब कुछ मिलने लगता है, तब इंसान के सामने उसे संभालने की चुनौती खड़ी हो जाती है। उन्होंने लिखा, जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे। कुछ भी मिल जाए, बस मिल जाए। अब जब ईश्वर की कृपा से मिल रहा है, तो कह रहे हैं कि इतना मिल गया है, रखेंगे कहां?

बिना मांगे मिलता है तो समझ नहीं आता क्या करें

महानायक ने आगे लिखा कि जीवन का एक बड़ा सत्य यही है कि जब जरूरत होती है, तब चीजें आसानी से नहीं मिलतीं। लेकिन जब बिना मांगे मिलने लगती हैं, तो इंसान खुद ही हैरान रह जाता है कि आखिर उसने इतना सब तो मांगा ही नहीं था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ष्जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये- जब नहीं था, तो मांगा जाता था लेकिन मिलता नहीं था। अब बिना मांगे मिलता जा रहा है और समझ नहीं आता कि मांगा तो था, पर इतना नहीं।

दुनिया किसी के हिसाब से नहीं चलती

अपनी बात को मजेदार अंदाज में खत्म करते हुए अमिताभ ने लिखा कि दुनिया किसी व्यक्ति की इच्छा के अनुसार नहीं चलती। समय रहते मिलने वाले अवसरों को पकड़ लेना चाहिए, क्योंकि मौका निकल जाने के बाद पछताने से कुछ हासिल नहीं होता। अंत में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, अब चले हम नींद पकड़ने।

कौन बनेगा करोड़पति से दर्शकों के बीच कायम है लोकप्रियता

अमिताभ बच्चन इन दिनों लोकप्रिय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम श्कौन बनेगा करोड़पतिश् की मेजबानी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में अभिनेता शाहरुख खान ने उनकी जगह ली थी। यह ब्रिटिश कार्यक्रम हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर? का हिंदी रूपांतरण है। इसमें प्रतिभागी सामान्य ज्ञान के सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बनने का सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं। कठिन सवालों के लिए उन्हें 50ः50 और दर्शकों की राय जैसी जीवनरेखाओं की मदद भी मिलती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें