मंगलवार, 13 अक्टूबर 202610:41:27 PM
Download App
Home/मनोरंजन

नवरात्रि पर हेमा मालिनी का देवी अवतार : दुर्गा नृत्य प्रस्तुति से मोहा मन, पार्वती के रूप में दिखीं अभिनेत्री

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 13, 2026
06:51 AM
दुर्गा नृत्य प्रस्तुति से मोहा मन, पार्वती के रूप में दिखीं अभिनेत्री

मुंबई। नवरात्रि के पावन पर्व पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अपनी खास नृत्य प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना दिया। उन्होंने तेलंगाना में आयोजित एक समारोह में अपने प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ष्दुर्गाष् की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से उन्होंने मां दुर्गा की शक्तिए भक्ति और दिव्य स्वरूप को दर्शाया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति का वीडियो सामाजिक माध्यम इंस्टाग्राम पर साझा कियाए जिसमें वह पार्वती माता के रूप में नजर आ रही हैं।

तेलंगाना में आयोजित समारोह में दी प्रस्तुति

हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ष्अग्र दांडिया नवरात्रि समारोहष् में भाग लिया था। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल समाज की ओर से किया गया था। इसी अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई।

अपनी प्रस्तुति की झलक साझा करते हुए हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि नवरात्रि के पहले दिन अग्रवाल समाज के इस समारोह में अपने प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ष्दुर्गाष् को प्रस्तुत करना उनके लिए खुशी की बात थी। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

शास्त्रीय नृत्य से साकार किया देवी का स्वरूप

साझा किए गए वीडियो में हेमा मालिनी पार्वती माता के रूप में दिखाई देती हैं। उनकी भाव.भंगिमाओंए नृत्य की मुद्राओं और लयबद्ध प्रस्तुति में भक्ति का भाव नजर आता है। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से देवी के स्वरूप और शक्ति को मंच पर साकार करने का प्रयास किया। उनकी इस प्रस्तुति में भारतीय संस्कृतिए धार्मिक आस्था और नृत्य कला का संगम देखने को मिला। नवरात्रि के दौरान देवी आराधना से जुड़ी इस प्रस्तुति ने समारोह को विशेष बना दिया।

अभिनय के साथ शास्त्रीय नृत्य में भी बनाई पहचान

हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। उनके नृत्य कार्यक्रमों में पौराणिक कथाओंए धार्मिक प्रसंगों और भारतीय परंपराओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाता है।

उनकी नृत्य नाटिकाओं में कला के साथ आध्यात्मिकता और भक्ति का मेल दिखाई देता है। वह कई अवसरों पर नृत्य को अपनी भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का माध्यम बता चुकी हैं। नवरात्रि के अवसर पर उनकी यह प्रस्तुति धार्मिक आस्था और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को एक मंच पर लेकर आई। समारोह में देवी स्वरूप की प्रस्तुति के जरिए उन्होंने पर्व के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें