सोमवार, 12 अक्टूबर 202611:42:02 PM
Download App
Home/मनोरंजन

बिपाशा बसु का दमदार कमबैक, : 6 साल बाद ‘बाराबंकी’ में आएंगी नजर

पलक गीते

पलक गीते

Oct 12, 2026
10:22 AM
6 साल बाद ‘बाराबंकी’ में आएंगी नजर

Entertainment Desk | बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु करीब 6 साल बाद वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस बार बिपाशा बिल्कुल अलग और अनोखे लुक में नजर आएंगी।

सनी कौशल और विशाल जेठवा भी आएंगे नजर

‘अल्माटी मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही इस सीरीज को प्रभलीन संधू (कौर) प्रोड्यूस कर रही हैं। इसकी कहानी कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। सीरीज में बिपाशा बसु के साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर आधारित है कहानी

‘बाराबंकी’ पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब ‘द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल’ पर आधारित है। साल 1984 की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फैले अफीम और ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क को दिखाएगी। साथ ही, इस आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए गए पुलिस ऑपरेशन की कहानी भी सीरीज का अहम हिस्सा होगी।

साल 2020 में आखिरी बार नजर आई थीं बिपाशा

बिपाशा बसु को आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था। भूषण पटेल के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोरा भी अहम भूमिकाओं में थे।

‘डेंजरस’ की कहानी लंदन में रहने वाले कारोबारी आदित्य धनराज की पत्नी दिया के अचानक गायब होने से शुरू होती है। पत्नी की तलाश के दौरान आदित्य की मुलाकात जांच अधिकारी नेहा सिंह से होती है, जो उसकी पूर्व प्रेमिका रह चुकी होती है। आगे चलकर मामला अपहरण और फिरौती तक पहुंच जाता है, जहां कारोबारी प्रतिद्वंद्विता और कई छिपे हुए राज सामने आते हैं।

अब ‘बाराबंकी’ के जरिए बिपाशा बसु एक बार फिर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। ऐसे में उनके नए लुक और दमदार किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ सकती है।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें