सोमवार, 12 अक्टूबर 202611:40:13 PM
Download App
Home/देश

ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासत तेज : इस्तीफे की मांग को लेकर मप्र कांग्रेस ने दिल्ली में दिखाई ताकत, सिंघार के नेतृत्व में नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 12, 2026
10:59 AM
इस्तीफे की मांग को लेकर मप्र कांग्रेस ने दिल्ली में दिखाई ताकत, सिंघार के नेतृत्व में नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली-भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी ताकत दिखाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए कहा कि वे अपनी मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह जुटान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर किया गया।

इस जुटान में मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी उषा नायडू, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, वरिष्ठ विधायक आरिफ मसूद और तरुण भनोट सहित कई नेता शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

‘लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने पूरा मध्यप्रदेश कांग्रेस दिल्ली आया’

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी के साथ लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार अपनी बात रखेगी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

‘जेल जाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे’

उमंग सिंघार ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यदि जेल भी जाना पड़े तो कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक महापुरुषों ने जेल की यातनाएं झेली थीं। उसी तरह लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी। पार्टी नेताओं ने इस अभियान को लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़ा मुद्दा बताया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें