Ramayana spoiler alert : ‘रामायण’ पार्ट 1 में नहीं होगा राम-रावण आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, वहीं अब एक नई जानकारी ने सभी को चौंका दिया है।
पार्ट-1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट में भगवान राम और रावण आमने-सामने नजर नहीं आएंगे। इस खबर के बाद कुछ फैंस हैरान भी हैं, क्योंकि वे इस महायुद्ध को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे।

अलग-अलग दिखाई जाएगी दोनों की कहानी
यश के मुताबिक, फिल्म को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। पहले पार्ट में भगवान राम की कहानी अलग दिखाई जाएगी, दूसरे पार्ट में रावण की कहानी अलग से दिखाई जाएगी यानी दर्शकों को दोनों किरदारों की बैकग्राउंड स्टोरी और उनके जीवन की झलक देखने को मिलेगी, लेकिन उनका आमना-सामना दूसरे पार्ट में होगा।
रणबीर कपूर की तारीफ
यश ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आएंगे, लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात हुई है और रणबीर एक शानदार अभिनेता हैं।

फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट
फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म बड़े बजट पर बनाई जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। डायरेक्टर नीतेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा जबकि दूसरा पार्ट - दिवाली 2027 में आएगा।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
