बुधवार, 19 अगस्त 202611:18:55 AM
Download App
Home/मनोरंजन

रुबीना ने ताजा कीं ‘खतरों के खिलाड़ी’ की यादें : स्टंट और दोस्तों संग मस्ती की झलकियां कीं साझा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 19, 2026
10:12 AM
स्टंट और दोस्तों संग मस्ती की झलकियां कीं साझा

मुंबई। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रुबीना दिलैक एक बार फिर अपने पुराने दिनों की यादों में लौटती नजर आईं। अपनी बेबाक अदाकारी और अलग अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली रुबीना ने बुधवार को अपने पुराने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किए।

रुबीना ने सामाजिक माध्यम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें शो के दौरान की उनकी कई यादगार झलकियां नजर आईं। कहीं वह मुश्किल स्टंट करती दिखाई दीं तो कहीं दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। कुछ तस्वीरों में वह ओरी और जैस्मिन भसीन के साथ भी दिखाई दीं। वीडियो में रुबीना का शानदार पहनावा और उनका बेबाक अंदाज भी देखने को मिला।

‘आगे क्या होगा’, इसी सवाल के साथ गुजरता था हर दिन

इन तस्वीरों को साझा करते हुए रुबीना ने अपने अनुभव को याद किया। उन्होंने लिखा कि हर दिन इस सवाल के साथ शुरू होता था कि अब आगे क्या होगा, लेकिन उनके दिल हंसी, खुशी के आंसुओं और डर से भरे रहते थे।

रुबीना के लिए यह शो सिर्फ मुश्किल स्टंट करने का अनुभव नहीं था, बल्कि दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद भी है। उनके साझा किए वीडियो में डर और रोमांच के साथ मस्ती का रंग भी देखने को मिला।

छोटे पर्दे से रियलिटी शो तक बनाई खास पहचान

रुबीना दिलैक ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत ‘छोटी बहू’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव...महादेव’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ जैसे धारावाहिकों में काम किया।

‘शक्ति’ में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसी शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद रुबीना ने रियलिटी कार्यक्रमों में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। वह ‘बिग बॉस 14’ की विजेता बनीं। इसके अलावा उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा 10’ में भी हिस्सा लिया।

फिल्मों में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

रुबीना ने फिल्मों की दुनिया में भी कदम रखा। वर्ष 2022 में उन्होंने राजपाल यादव और हितेन तेजवानी के साथ ‘अर्ध’ से फिल्मी सफर शुरू किया। इसके अलावा वह कार्यक्रम प्रस्तोता के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय से लेकर रियलिटी कार्यक्रमों तक रुबीना ने लगातार अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें