मंगलवार, 23 जून 202606:42:10 PM
Download App
Home/मनोरंजन

आशिकी स्टार बड़ा खुलासा : बोलीं- दर्शकों के भरोसे से समझौता नहीं कर सकती थी इसलिए ठुकराईं कई फिल्में, सालों बाद अनु अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 23, 2026
08:20 AM
बोलीं- दर्शकों के भरोसे से समझौता नहीं कर सकती थी इसलिए ठुकराईं कई फिल्में, सालों बाद अनु अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई। 1990 की सुपरहिट फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बनीं पूर्व अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। अनु अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनके लिए लोकप्रियता से ज्यादा दर्शकों का भरोसा और उनकी मेहनत की कमाई मायने रखती थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने फैसलों के पीछे की सोच को विस्तार से बताया।

अनु अग्रवाल ने कहा कि एक कलाकार के रूप में उन्हें हमेशा यह बात परेशान करती थी कि लोग उनकी फिल्में देखने के लिए अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं। उन्होंने लिखा कि बड़ी संख्या में दर्शक मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग से आते हैं, जो कई बार अपनी जरूरतों से समझौता करके टिकट खरीदते हैं। ऐसे में वह हमेशा खुद से सवाल करती थीं कि क्या दर्शकों को उनके पैसे और समय के बदले वास्तव में कुछ अच्छा मिल रहा है या नहीं।

सोच ने बदल फिल्म चुनने का नजरिया

पूर्व अभिनेत्री ने बताया कि यही सोच उनके फिल्म चयन का आधार बन गई। उनके लिए सिर्फ किसी फिल्म का व्यावसायिक रूप से सफल होना पर्याप्त नहीं था, बल्कि यह भी जरूरी था कि वह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हो। उन्होंने कहा कि कई ऐसी कहानियां उनके पास आईं, जिन्हें उन्होंने दर्शकों के हित में उचित नहीं माना। इसी वजह से उन्होंने उन फिल्मों को करने से इनकार कर दिया।

दर्शकों के प्रति महसूस करती थीं जिम्मेदारी

अनु अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला केवल टाइपकास्ट होने या सही किरदार चुनने तक सीमित नहीं था। वह थिएटर में बैठे हर दर्शक के प्रति जिम्मेदारी महसूस करती थीं। उनका मानना था कि दर्शकों ने उन्हें पहचान, सम्मान और सफलता दी है, इसलिए उनका कर्तव्य बनता है कि वह उनके समय, भरोसे और पैसे का सम्मान करें।

दर्शकों के लिए कई फिल्मों से बना ली थी दूरी

अनु अग्रवाल ने कहा कि यही सोच उनके पूरे करियर की पहचान रही और इसी कारण उन्होंने कई फिल्मों से दूरी बना ली। उनका यह बयान एक बार फिर इस बात को सामने लाता है कि मनोरंजन जगत में कुछ कलाकार व्यावसायिक सफलता से अधिक दर्शकों के विश्वास और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें