सोमवार, 22 जून 202609:10:22 PM
Download App
Home/देश

बाबा महाकाल के दरबार में टीवी जगत के कलाकार : कृष्ण-दुर्योधन ने दिव्य भस्मारती का लिया लाभ, बोले- बाबा जब बुलाते हैं, तभी...

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 22, 2026
06:22 AM
कृष्ण-दुर्योधन ने दिव्य भस्मारती का लिया लाभ, बोले- बाबा जब बुलाते हैं, तभी...

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकार सौरभ राज जैन और अर्पित रांका ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों कलाकार अपने आगामी शो मेरे कृष्ण की पूरी टीम के साथ उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकाल के चरणों में सफलता की कामना की।

भस्म आरती के दौरान दोनों कलाकारों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाकाल के दिव्य दरबार में आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। बाबा बुलाते हैं, तभी उनके दरबार में आने का सौभाग्य मिलता है महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद अभिनेता अर्पित रांका ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में कोई अपनी इच्छा से नहीं आता, बल्कि स्वयं बाबा अपने भक्तों को बुलाते हैं।

उन्होंने कहा, ष्बाबा के दरबार में मैं आता नहीं हूं, मुझे बाबा खुद बुलाते हैं। यहां बिना बुलावे के कोई नहीं आ सकता। जब भी उनकी कृपा अपने ऊपर महसूस करता हूं, तो आंखें खुशी से भर जाती हैं। इस प्रेम और आशीर्वाद को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।ष् अर्पित रांका ने बताया कि उनके साथ आगामी शो श्मेरे कृष्णश् की पूरी टीम भी मौजूद रही, जिसमें शो के निर्माता और मुख्य कलाकार शामिल थे।

सौरभ राज जैन ने बताया भस्म आरती का दिव्य अनुभव

अभिनेता सौरभ राज जैन ने भी भस्म आरती के अनुभव को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल के साक्षात दर्शन और भस्म आरती की अनुभूति को शब्दों में बांधना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी आध्यात्मिक भावना है, जिसे केवल महसूस किया जा सकता है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति और आनंद की अनुभूति होती है।

टीवी जगत के लोकप्रिय चेहरे हैं दोनों कलाकार

सौरभ राज जैन ने अपने अभिनय करियर में कई पौराणिक किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका से मिली। इसके अलावा उन्होंने देवों के देव...महादेव, राधाकृष्ण, पोरस, चंद्रगुप्त मौर्य और कई अन्य धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

वहीं अर्पित रांका को महाभारत में दुर्योधन के किरदार से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने राधाकृष्ण में कंस सहित कई ऐतिहासिक और पौराणिक धारावाहिकों में दमदार अभिनय किया। महाकाल की नगरी में दोनों कलाकारों की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं के बीच भी खास उत्साह का माहौल बना दिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें