सोमवार, 22 जून 202609:07:19 PM
Download App
Home/देश

इछावर बना राजनीति का अखाड़ा : कांग्रेसियों ने रोका शिवराज का काफिला, खाद की किल्लत पर हुआ आमना-सामना, केन्द्रीय मंत्री ने दिलाया भरोसा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 22, 2026
11:00 AM
कांग्रेसियों ने रोका शिवराज का काफिला, खाद की किल्लत पर हुआ आमना-सामना, केन्द्रीय मंत्री ने दिलाया भरोसा

इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होने और वितरण में आ रही दिक्कतों को लेकर केंद्रीय मंत्री का काफीला रोका और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधार करने की मांग कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिवराज ने उनसे बातचीत कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी के साथ भेदभाव नहीं करता।

इछावर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवान पटेल और बृजेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिले में किसानों को खाद की किल्लत और अन्य कृषि संबंधी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि किसान खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए परेशान हो रहे हैं और उन्हें समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पा रहा है।

मैं किसी के साथ पक्षपात नहीं करता: शिवराज

काफिले के सामने हो रही नारेबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, नारे भले ही मत लगाओ, मैं कोई पक्षपात नहीं करता। मैं केंद्रीय मंत्री हूं और सभी का हूं। उनके इस बयान के बाद माहौल कुछ शांत हुआ और उन्होंने कांग्रेस नेताओं व किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

तकनीकी दिक्कत से प्रभावित हुआ वितरण, जल्द होगा समाधान

किसानों की शिकायतों पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ओटीपी सत्यापन प्रणाली में तकनीकी दिक्कत आने के कारण खाद वितरण प्रभावित हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कर लिया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें