गुरुवार, 4 जून 202607:09:47 PM
Download App
Home/मनोरंजन

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान : गायिका सुचित्रा ने हिम्मत की ऐसे की सराहना, दी शुभकामनाएं

admin

admin

Jun 04, 2026
08:11 AM
गायिका सुचित्रा ने हिम्मत की ऐसे की सराहना, दी शुभकामनाएं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। 61 साल के आमिर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर बसाएंगे। ये आमिर की तीसरी शादी होगी. उनकी शादी मुंबई स्थित घर पर सादे समारोह में हो सकती है। उनकी तीसरी शादी को लेकर मनोरंजन जगत में इस ओर खूब खूब ध्यान खींचा है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस खबर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान का फिर से प्यार में पड़ना और नया रिश्ता शुरू करना एक खूबसूरत अनुभव होता है। उन्होंने आमिर खान और गौरी स्प्रैट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में नए अध्याय शुरू करना हमेशा प्रेरणादायक होता है।सुचित्रा ने कहा, “बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह उनकी खूबसूरती है। मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। दिल को फिर से खोलना और प्यार को अपनाना बहुत खास बात है।”

शादी और रिश्तों पर आधुनिक सोच

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आज के समय में बदलते रिश्तों और शादी की अवधारणा पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अब शादी को लोग मजबूरी नहीं बल्कि एक विकल्प के रूप में देखते हैं। यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय है कि कोई व्यक्ति जीवन में कब और किसके साथ जुड़ना चाहता है।

तलाक के बाद अकेले जीवन और कला से जुड़ाव

फिल्म निर्माता शेखर कपूर से तलाक के बाद अकेले रहने के अपने फैसले पर बात करते हुए सुचित्रा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कला को ही प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार, जब तक व्यक्ति अपने भीतर पूरी स्पष्टता नहीं लाता, तब तक किसी भी रिश्ते को सही तरीके से निभाना मुश्किल होता है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने अपनी कला से शादी कर ली है।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कला का जीवन अक्सर अनिश्चित, भावनात्मक और आर्थिक रूप से अस्थिर होता है, जिसे हर कोई समझ नहीं पाता।

रिश्तों को लेकर महत्वपूर्ण सलाह

सुचित्रा ने यह भी सलाह दी कि शादी करने से पहले व्यक्ति को अपने साथी के परिवार को भी अच्छे से समझना चाहिए। उनके अनुसार, कई बार रिश्तों में असली समस्याएं व्यक्तिगत नहीं बल्कि पारिवारिक टकरावों के कारण उत्पन्न होती हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें