ललित मोदी का बयान : “मैं था डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड”, सुष्मिता सेन को बताया ‘डायमंड’

नई दिल्ली: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन ललित मोदी ने एक बार फिर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है जिन्होंने सुष्मिता सेन को “गोल्ड डिगर” कहा था।
सुष्मिता के समर्थन में ललित मोदी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुष्मिता एक बेहद सफल, आत्मनिर्भर और मजबूत महिला हैं। ललित मोदी ने दावा किया कि उनके रिश्ते में पैसों का कोई महत्व नहीं था और अक्सर बाहर जाने या खर्च करने के दौरान सुष्मिता ही भुगतान करती थीं। इसी वजह से उन्होंने मजाक में खुद को “डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड” बताया।
कहा - वो खुद एक हीरा हैं
ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है और उन्हें किसी भी तरह से “गोल्ड डिगर” कहना गलत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई टैग देना ही है, तो वह खुद को “डायमंड डिगर” कहलाना पसंद करेंगे, क्योंकि सुष्मिता उनके लिए किसी हीरे से कम नहीं हैं।
रिश्ते का कैसे हुआ खुलासा?
ललित मोदी ने उस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि यह कोई प्लान नहीं था, बल्कि फ्लाइट के दौरान मजाक में लिया गया फैसला था। उन्हें लगा था कि पोस्ट इतनी जल्दी वायरल नहीं होगी, लेकिन कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
2022 में आया था रिश्ता चर्चा में
जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। हालांकि बाद में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं।
ललित मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर उनका और सुष्मिता सेन का रिश्ता चर्चा में आ गया है। उन्होंने साफ कहा है कि सुष्मिता पर लगाए गए “गोल्ड डिगर” जैसे टैग पूरी तरह गलत हैं।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
