मंगलवार, 2 जून 202607:01:09 PM
Download App
Home/मनोरंजन

‘ऊंचा लंबा कद’ का नया वर्जन रिलीज : सोशल मीडिया पर छाई अक्षय और दिशा की जोड़ी, लेकिन फैंस को आई कैटरीना की याद

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Jun 02, 2026
06:15 AM
सोशल मीडिया पर छाई अक्षय और दिशा की जोड़ी, लेकिन फैंस को आई कैटरीना की याद

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना “ऊंचा लंबा कद फॉरएवर” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना 2007 की सुपरहिट फिल्म वेलकम के आइकॉनिक ट्रैक ऊंचा लंबा कद का नया वर्जन है।

पुरानी यादें, नया अंदाज

नए वर्जन में मेकर्स ने ओरिजिनल गाने की यादों को बरकरार रखते हुए उसे मॉडर्न टच दिया है। गाने में कलरफुल लोकेशन और एनर्जेटिक डांस मूव्स देखने को मिलते हैं। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी

इस बार गाने में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही यह गाना सामने आया, कई फैंस को 2007 वाली फिल्म की याद आ गई, जिसमें अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं।

कैटरीना कैफ को किया याद

वीडियो के एन्ड में अक्षय कुमार ने कैटरीना कैफ को याद करते हुए We Miss You Katrina कहते हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे “बैंगर सॉन्ग” बताया और तारीफ की। हालांकि कुछ फैंस ने कहा कि इस गाने में कैटरीना कैफ की कमी महसूस हो रही है, क्योंकि ओरिजिनल गाने की पहचान वही थीं।

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट

फिल्म वेलकम टू द जंगल में कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अर्शद वारसी, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

Jio Studios backs out of Akshay Kumar films 'Welcome To The Jungle' & 'Hera  Pheri 3'

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की वापसी

2007 में आई फिल्म वेलकम ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके बाद 2015 में वेलकम बैक रिलीज हुई। अब तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल 18 साल बाद एक बार फिर पुरानी यादों को वापस ला रही है। फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऊंचा लंबा कद’ का नया वर्जन जहां लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं फैंस को कैटरीना कैफ की कमी भी महसूस हो रही है। अब लोग यह भी इंतजार कर रहे हैं कि कैटरीना इस गाने पर क्या रिएक्शन देती हैं।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें