सोमवार, 27 अप्रैल 202612:36:08 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Met Gala 2026 : 4 मई को सजेगा फैशन का सबसे बड़ा मंच, जानें थीम, ड्रेस कोड और टिकट डिटेल्स

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 27, 2026
05:31 AM
4 मई को सजेगा फैशन का सबसे बड़ा मंच, जानें थीम, ड्रेस कोड और टिकट डिटेल्स

फैशन और ग्लैमर की दुनिया का सबसे चर्चित इवेंट Met Gala 2026 एक बार फिर सुर्खियों में आने को तैयार है। इस बार यह इवेंट मई के पहले सोमवार, यानी 4 मई 2026 को न्यूयॉर्क में होगा। दुनियाभर के लोग इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Met Gala क्या है?

Met Gala को फैशन की सबसे बड़ी रात कहा जाता है। यह दरअसल द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए आयोजित एक खास फंडरेजिंग इवेंट है। इस इवेंट से जुटाई गई राशि म्यूजियम की एग्जीबिशन और रिसर्च गतिविधियों में उपयोग की जाती है। रेड कार्पेट पर सितारों के अनोखे और क्रिएटिव लुक्स इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत होते हैं। हालांकि, अंदर होने वाले डिनर, एक्सक्लूसिव परफॉर्मेंस और एग्जीबिशन की झलक बेहद सीमित होती है, क्योंकि यहां फोन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी रहती है।

Met Gala 2025: Indian stars Shah Rukh Khan, Kiara Advani, and more shine  bright at fashion's grandest fest - The Hindu

Met Gala 2026 की थीम और ड्रेस कोड

Met Gala 2026 की थीम “Costume Art” रखी गई है, जिसमें फैशन और आर्ट के गहरे संबंध को शो किया जाएगा। इस थीम के तहत डिजाइनर और सेलेब्रिटी अपने आउटफिट्स के जरिए कला को जीवंत रूप देंगे। ड्रेस कोड “Fashion Is Art” है, यानी रेड कार्पेट पर नजर आने वाले लुक्स किसी आर्ट पीस की तरह होंगे, जो एक कहानी भी बयां करेंगे।

कौन-कौन होंगे होस्ट?

इस साल के इवेंट को इंटरनेशनल स्टार्स होस्ट करेंगी, जिनमें Beyoncé, Nicole Kidman, Venus Williams, और Anna Wintour शामिल है. इनके अलावा कई बड़े ग्लोबल सेलेब्रिटीज भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

टिकट की कीमत कितनी है?

Met Gala दुनिया के सबसे एक्सक्लूसिव इवेंट्स में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक टिकट की कीमत करीब 30,000 से 50,000 डॉलर (लगभग 28 से 46 लाख रुपये) तक होती है। यही वजह है कि इसमें केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाता है।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

Met Gala 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग Vogue की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब और टिकटॉक पर उपलब्ध होगी। भारत में दर्शक इसे सुबह 3:30 बजे से देख सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी Met Gala नए फैशन ट्रेंड्स सेट करने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रेड कार्पेट पर कौन सा लुक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें