गुरुवार, 16 अप्रैल 202611:49:07 PM
Download App
Home/विदेश

इंडिगो एयरलाइन : 68 यात्रियों को लेकर हवा में उड़ रहे विमान में आई खराबी, चेन्नई से जा रहा था मदुरै, लौटना पड़ा वापस

admin

admin

Jan 01, 1970
12:00 AM
68 यात्रियों को लेकर हवा में उड़ रहे विमान में आई खराबी, चेन्नई से जा रहा था मदुरै, लौटना पड़ा वापस

चेन्नई। चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एअरलाइन के एक विमान में हवा में तकनीकी खराबी जा जाने के कारण फ्लाइट को वापस चेन्नई लौटना पड़ा। ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है जब हवा में इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आई है। गुरुवार को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2006 को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटाकर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। वहीं शुक्रवार को मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 68 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी। इसके बाद करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतरा। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

रायपुर में 40 मिनट तक फंसे रहे थे यात्री

इससे पहले बीच बुधवार को एक अन्य घटना में दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6313 के यात्री तकनीकी खराबी के कारण विमान के अंदर लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे थे। दरअसल, लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुल पाया था। दोपहर 2ः20 बजे रायपुर में लैंड करने वाली इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर की मेयर मीनल चैबे सवार थीं।

कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को मिली थी बम की धमकी

इससे पहले 17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान 6E-2706 की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया था। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने बताया था कि मंगलवार को मस्कट से यहां पहुंचे (6ई-1272) और दिल्ली के लिए रवाना हुए इंडिगो के विमान (6ई-2706) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इंडिगो के विमान के बारे में उसके आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी, जो 157 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था। इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया था।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें