कबड्डी में भारत को दूसरा गोल्ड : बेटियों के बेटों ने नागोया मे बढ़ाया तिरंगे मान, ईरान को रौंदकर जीता स्वर्ण

नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का एक बार फिर दबदबा देखने को मिला है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर कर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। स्पर्धा के सातवें दिन यानि शनिवार को भारत के खाते में यह दूसरा गोल्ड आया। इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
पहले हाफ में ईरान का पलड़ा रहा भारी
पुरुष कबड्डी फाइनल की शुरुआत दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले के साथ हुई। ईरान ने शुरुआती मिनटों में आक्रामक खेल दिखाते हुए भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी। इतना ही नहीं पहले हाफ में भारत पिछड़ भी गया था, लेकिन दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया और आखिर में ईरान को 40-34 शिकस्त देकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। कबड्डी स्पर्धा में भारत के लिए यह सफलता इसलिए भी खास रही क्योंकि पुरुष टीम से पहले भारतीय महिला टीम ने भी ईरान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
अंतिम मिनटों में भी नहीं ढीली हुई पकड़
मैच के आखिरी दौर में ईरान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव को हावी नहीं होने दिया। असलम ने अंतिम क्षणों में शानदार खेल दिखाते हुए ईरान के घेरे से निकलकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किया। ईरानी खिलाड़ियों ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह चतुराई से वॉकलाइन पार करने में सफल रहे। इस शानदार प्रयास के बाद भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। अंततः भारतीय टीम ने 40-34 के स्कोर से फाइनल अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
पुरुष और महिला टीम ने दिलाया दोहरा गोल्ड
एशियन गेम्स की कबड्डी स्पर्धा में भारत के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा। पुरुष टीम ने जहां ईरान को हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता, वहीं भारतीय महिला टीम ने भी फाइनल में ईरान को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस तरह कबड्डी में भारत ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे स्वर्ण के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
