शुक्रवार, 7 अगस्त 202611:04:02 AM
Download App
Home/विदेश

आईसीसी रैंकिंगः : वनडे के ताज से सिर्फ 12 कदम दूर गिल, टाॅप-5 पर कायम रो-को, गेंदबाजों में बुमराह की धमाकेदार वापसी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 15, 2026
09:44 AM
वनडे के ताज से सिर्फ 12 कदम दूर गिल, टाॅप-5 पर कायम रो-को, गेंदबाजों में बुमराह की धमाकेदार वापसी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने नंबर-1 बल्लेबाज बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 80 रन की पारी खेलने का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। गिल फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं और शीर्ष पर पहुंचने के लिए उन्हें केवल 12 रेटिंग अंक की जरूरत है। यदि आगामी मुकाबलों में उनका बल्ला इसी तरह चलता रहा तो वह जल्द ही वनडे के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं।

डेरिल मिशेल शीर्ष पर, कोहली-रोहित भी टॉप-4 में

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारतीय स्टार विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चैथे स्थान पर कायम हैं। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज के शे होप एक स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम एक स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका नौवें और कुसाल मेंडिस दो स्थान की बढ़त के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक 12वें और इंग्लैंड के जो रूट छह स्थान की लंबी छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों में राशिद नंबर-1, कुलदीप टॉप-10 में

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज तीसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर चैथे और श्रीलंका के महेश तीक्षणा पांचवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के आदिल रशीद छठे, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें और भारत के कुलदीप यादव आठवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी नौवें और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज दसवें स्थान पर हैं। कुलदीप, शाहीन और मेहदी को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

बुमराह की दमदार वापसी

करीब 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार वापसी का संकेत दिया है। लंबे अंतराल के बाद रैंकिंग में उनकी एंट्री सीधे 24वें स्थान पर हुई है। यदि वह आगामी मैचों में इसी लय को बरकरार रखते हैं तो जल्द ही शीर्ष-10 गेंदबाजों में जगह बना सकते हैं। भारतीय टीम के लिए यह रैंकिंग उत्साह बढ़ाने वाली है, क्योंकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उसके खिलाड़ी लगातार मजबूत स्थिति में बने हुए हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें