सपने में अपनी शादी देखना: : शुभ संकेत या आने वाली परेशानियों की आहट? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

दिल्ली। रात में सोते समय आने वाले सपने अक्सर लोगों को उलझन में डाल देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना भविष्य से जुड़े संकेतों की ओर इशारा करता है। इन्हीं में एक सामान्य लेकिन दिलचस्प सपना है,खुद की शादी देखना। वास्तविक जीवन में शादी का विचार खुशी देता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ हमेशा शुभ नहीं माना जाता।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में स्वयं को दूल्हा या दुल्हन के रूप में देखना कई बार अशुभ संकेत माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति खुद को मंडप में बैठे या फेरे लेते हुए देखता है, तो यह आने वाले समय में परेशानी, बीमारी या मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह सपना चल रहे कार्यों में बाधाओं की ओर भी इशारा करता है।
यह भी पढे -- संसद में बोले MP पप्पू यादव : 'सबसे ज्यादा पोर्न देखने की आदत नेताओं को'
अलग-अलग परिस्थितियों में सपने के अर्थ

यह भी पढे --'तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आओ'
अनजान व्यक्ति से शादी
यदि सपने में आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो रही है जिसे आप नहीं जानते, तो यह जीवन में अचानक आने वाले बदलाव या अनचाही जिम्मेदारियों का संकेत हो सकता है। यह आपके भीतर छिपी आशंकाओं को भी दर्शाता है।
दोबारा अपनी ही शादी देखना
यदि आप पहले से शादीशुदा हैं और फिर से अपनी शादी का सपना देखते हैं, तो यह वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव या जीवनसाथी के साथ संभावित मतभेद का संकेत माना जाता है।
दुखी मन से शादी करना
सपने में उदासी के साथ शादी करना इस बात का प्रतीक है कि आप वर्तमान परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं हैं और किसी दबाव में निर्णय ले रहे हैं।
बरात देखना
अपनी ही बरात देखना सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी या किसी करीबी व्यक्ति से विवाद का संकेत दे सकता है।

अन्य कारण भी हो सकते हैं
सपनों की व्याख्या केवल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ही नहीं की जाती, बल्कि मनोविज्ञान भी इसे अलग नजरिए से देखता है। यदि आपकी शादी की चर्चा चल रही है या आप उस उम्र में हैं, तो ऐसे सपने आना स्वाभाविक है। यह आपकी उत्सुकता या चिंता का प्रतिबिंब हो सकता है। वहीं, जीवन में किसी बड़े बदलाव या नई जिम्मेदारी के दौर में भी शादी का सपना नई शुरुआत और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
