Download App

Latest News

सेहत : हानिकारक आधी रात में भोजन करना, मोटापा-तनाव की बनता है वजह अग्निपरीक्षा से तहलका मचाने आ रहे खेसारी लाल : रिलीज किया शानदार ट्रेलर, आकांक्षा पुरी के साथ जोरदार केमिस्ट्री ने फैंस को किया खुश

सेहत : हानिकारक आधी रात में भोजन करना, मोटापा-तनाव की बनता है वजह

हानिकारक आधी रात में भोजन करना, मोटापा-तनाव की बनता है वजह
a

admin

Feb 18, 202602:33 PM

नई दिल्ली । बहुत से लोगों को आधी रात में भोजन करने की आदत होती है, उन्हें उसी समय कुछ न कुछ खाने की तलब लगती है। यह आदत न केवल मोटापा बढ़ाती है, बल्कि नींद खराब करती है और पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे पेट भले ही भर जाता हो मगर सेहत को यह कई समस्या दे सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को आधी रात में कुछ भी खाने से परहेज करने की सलाह देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, देर रात या सोने से ठीक पहले भोजन करना या स्नैकिंग करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। हेल्थ मिशन के मुताबिक, रात में शरीर को आराम और रिकवरी की जरूरत होती है न कि अतिरिक्त कैलोरी की। जब हम सोने के समय के करीब भोजन करते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। खाना ठीक से पच नहीं पाता और कैलोरी के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। इससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

देर रात स्नैकिंग नींद को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। भारी या मीठा भोजन खाने से एसिड रिफ्लक्स, अपच और नींद में खलल की समस्या हो सकती है। अच्छी नींद न आने से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर इम्युनिटी और मानसिक तनाव बढ़ता है। लंबे समय तक यह आदत डिप्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्योता दे सकती है।

ऐसे में मोटापा रोकने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए एक्सपर्ट कुछ सरल सुझाव देते हैं, जैसे रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें। रात 8-9 बजे के बाद कुछ भी न खाएं, खासकर चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट, आइसक्रीम या तला-भुना। अगर बहुत भूख लगे तो एक गिलास दूध ले सकते हैं। दिन में संतुलित भोजन करें, ताकि रात में भूख कम लगे। नियमित व्यायाम और समय पर सोने की आदत डालें।

वजन कंट्रोल के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मोटापे को आसानी से रोका जा सकता है। देर रात भोजन करने की आदत छोड़कर बेहतर पाचन, गहरी नींद और फिट शरीर पाया जा सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder