शुक्रवार, 24 अप्रैल 202612:19:27 PM
Download App
Home/लाइफस्टाइल

प्यार नहीं, समझ जरूरी : जीवनसाथी चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Apr 24, 2026
07:02 AM
जीवनसाथी चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली: एक खुशहाल जीवन के लिए एक सही पार्टनर बेहद जरुरी है। आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में अच्छा करियर, आर्थिक स्थिरता और सही रिश्ता आपके जीवन को आसान और खुशहाल बना देता है। लेकिन आज यूवाओं में रिश्तों को लेकर भरोसा और आपसी समझ एक चुनौती बन गया है, जो आपकी मानसिक शांति के लिए बहुत खतरनाक है। वही अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुक लोग अब शादी और रिलेशनशिप से दूर भागने लगे है और सिंगल लाइफ को ज्यादा प्रेफरेंस दे रहे है। अच्छे जीवनसाथी का चयन जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक होता है। यह सिर्फ साथ रहने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ बढ़ने, समझने और जीवन के हर उतार-चढ़ाव में साथ निभाने का रिश्ता होता है। इसलिए सही जीवनसाथी चुनते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

खुद की भावनाओं को पहचाने

लाइफ पार्टनर ढूंढने से पहले खुद को पहचानें, खुद की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आप कैसे है, आपके क्या विचार है, आप जिन्दगी में क्या करना चाहते है ये सब बातें आपके फ्यूचर पार्टनर से सबसे ज्यादा जुड़ी रहती है। सही जीवनसाथी का चुनाव आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है, जो मानसिक शांति, आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित होना चाहिए

पहली मुलाकात को प्यार समझने की गलती ना करें

अकसर पहली बार मिलने पर ही हम बाहरी रुप को देखकर आकर्षित हो जाते है। और पहली मुलाकात के आकर्षण को प्यार समझने की गलती कर देते है। धीरे-धीरे जब सामने वाले व्यक्ति का वास्तविक व्यवहार हमें पता चलता है तब हम उस व्यक्ति से दूर होने लगते है। ये सब इसलिए होता है क्योंकि हमने उस व्यक्ति का व्यवहार, आदते ना देखकर केवल बाहरी रुप देखा था इसलिए भावनात्मक स्थिरता, ईमानदारी, और सामान्य रुचि वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दें, न कि केवल बाहरी आकर्षण या सामाजिक दबाव को। एक अच्छा हमसफर आपकी खामियों को अपनाता है और हर परिस्थिति में साथ निभाता है।

रिश्तों में पर्सनल स्पेस बेहद जरुरी

पर्सनल स्पेस देना  एक स्वस्थ रिश्ते की पहचान है। इमानदारी, आपसी समझ, सम्मान और विश्वास के साथ पर्सनल स्पेस आपके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। यह स्पेस व्यक्तिगत विकास, खुद को समय देने और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग को गहरा करने में मदद करता है, जिससे रिश्ता अधिक टिकाऊ बनता है साथ ही, यह एक-दूसरे की पहचान और स्वतंत्रता को बनाए रखते हुए रिश्ते में संतुलन और सुकून भी लाता है।

‘ईमानदारी और विश्वास’ रिश्ते की नींव

ईमानदारी और विश्वास किसी भी रिश्ते की नींव होते हैं। ऐसा साथी चुनें जो सच्चा हो, अपनी बात साफ़ तरीके से रखता हो और जिस पर आप भरोसा कर सकें। बिना विश्वास के रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाता। एक अच्छा जीवनसाथी वही होता है जो आपकी बातों को समझे और खुलकर बातचीत करे। जब दोनों लोग अपनी भावनाओं और विचारों को बिना डर के साझा कर पाते हैं, तब रिश्ता और मजबूत बनता है। रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं, विचारों और फैसलों का सम्मान करना चाहिए। जहां सम्मान होता है, वहां प्यार अपने आप बढ़ता है।

हर रिश्ता मांगता है एडजस्टमेंट

रिश्ते में समझौता करने की क्षमता भी जरूरी है। जो व्यक्ति परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सकता है, वही रिश्ते को आगे बढ़ा सकता है।अंत में, सपोर्ट और केयर सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। एक अच्छा जीवनसाथी वह होता है जो आपके सपनों में आपका साथ दे, मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा रहे और आपकी खुशियों में दिल से शामिल हो।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें