TV27 न्यूज पहुंचे 'जगीरा' : अभिनेता मुकेश तिवारी ने भूटान जाने वाली MP डायरेक्ट वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों से की मुलाकात

भोपाल। TV27 न्यूज ऑफिस विजिट के दौरान मुकेश तिवारी ने भारतीय डायरेक्ट वॉलीबॉल टीम में चयनित मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और भूटान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

दरअसल, एशियन चैंपियनशिप डायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भूटान में 9 से 12 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारतीय डायरेक्ट वॉलीबॉल टीम 6 अक्टूबर को भूटान के लिए रवाना होगी।

महिला वर्ग की भारतीय टीम की कप्तानी हेमलता छतवानी करेंगी, जबकि पुरुष वर्ग की कमान विपिन चहल संभालेंगे। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी डायरेक्ट वॉलीबॉल में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

MP डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर मध्यप्रदेश डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी खुशी जताई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.एन. मालवीया, चेयरमैन राधेश्याम भार्गव, सुबोध श्रीवास्तव, रमेश तिवारी और महासचिव रोहित सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एमपी डायरेक्ट वॉलीबॉल एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एल.एन.मालवीया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों के भूटान दौरे के दौरान कोई भी मदद पड़ने पर सीधे संपर्क कर सहायता करने का भरोसा भी दिलाया.

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से भूटान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की। साथ ही सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
