रविवार, 21 जून 202607:21:48 PM
Download App
Home/देश

चीता प्रोजेक्ट की गवाह बनीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : अत्याधुनिक कंट्रोल सेंटर से देखी 24 घंटे लाइव ट्रैकिंग

admin

admin

Jun 21, 2026
05:09 PM
अत्याधुनिक कंट्रोल सेंटर से देखी 24 घंटे लाइव ट्रैकिंग

श्योपुर। भारत में चीतों के पुनस्र्थापन की ऐतिहासिक परियोजना को परखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचीं। कूनो आगमन पर राष्ट्रपति का भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। अपने प्रवास के पहले ही दिन राष्ट्रपति ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के अत्याधुनिक चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का बारीकी से अवलोकन किया और वहां लगाई गई विशेष चीता प्रगति प्रदर्शनी की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचने पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनकी अगवानी की। इस खास मौके पर कूनो हेलीपैड पर मध्य प्रदेश शासन की ओर से नामित किए गए मिनिस्टर इन वेटिंग और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

लाइव मॉनिटरिंग देखी, जाना बोत्सवाना के चीतों का हाल

कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को सैटेलाइट और अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए चीतों की लाइव निगरानी (24 घंटे ट्रैकिंग) की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान राष्ट्रपति ने चीतों के रहन-सहन और जंगल में उनके लिए जुटाए गए संसाधनों की विशेष रूप से जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वन्यजीवों और चीतों की सुविधा के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में हर दो किलोमीटर की दूरी पर वाटर पिट (जल स्रोत) बनाए गए हैं। जिनमें आवश्यकतानुसार नियमित रूप से पानी भरा जाता है। राष्ट्रपति को बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों और उनके नए माहौल में ढलने की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने अपनी बोत्सवाना यात्रा के दौरान खुद जिन आठ चीतों को रिसीव किया था। वे अब कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों की शान बढ़ा रहे हैं।

भारत में चीतों का आंकड़ा पहुंचा 52, कूनो में हैं 49 चीते

चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर आयोजित प्रदर्शनी के दौरान राष्ट्रपति को बेहद सुखद आंकड़ों से अवगत कराया गया। राष्ट्रपति को बताया गया कि वर्तमान में भारत में चीतों की कुल संख्या बढ$कर 52 हो चुकी है। इनमें से 49 चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद हैं जबकि तीन चीतों को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में सुरक्षित भेजा गया है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें