गुरुवार, 29 अक्टूबर 202609:19:23 AM
Download App
Home/देश

मप्र पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव : एक दर्जन आईपीएस हुए इधर से उधर, कई जिलों के बदले कप्तान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 29, 2026
07:22 AM
एक दर्जन आईपीएस हुए इधर से उधर, कई जिलों के बदले कप्तान

भोपाल। मप्र सरकार ने विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। गृह विभाग द्वारा आधी आधी रात जारी किए आदेश में 12 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इस आदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। वहीं तबादलों के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। इनमें बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर और हरदा शामिल है।

आदेश के अनुसार अलीराजपुर के एसपी रघुवंश सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी बनाया गया है। उनकी जगह उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के एसपी समर वर्मा को अलीराजपुर की कमान सौंपी गई है। बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल नगरीय पुलिस में यातायात डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पुलिस मुख्यालय में एआईजी (कार्मिक) रहे अमित सक्सेना को बैतूल का नया एसपी बनाया गया है।

अब सव्यसाची संभालेंगे पन्ना जिले की पुलिस व्यवस्था

वहीं, इंदौर में साइबर पुलिस अधीक्षक रहे सव्यसाची सराफ अब पन्ना जिले की पुलिस व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को सेनानी, 10वीं वाहनी विसबल, सागर पदस्थ किया गया हैं। हरदा में एसपी रहे शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी पदस्थ किया गया है। उनकी जगह भोपाल रेल पुलिस के एसपी अंकित जायसवाल को हरदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

क्र.

अधिकारी का नाम एवं बैच

वर्तमान पदस्थापना

नवीन पदस्थापना

1

रघुवंश कुमार सिंह (IPS 2012)

उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर

उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

2

दीपक कुमार शुक्ला (IPS 2014)

सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसबल, उज्जैन

पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम

3

साईकृष्ण एस. थोटा (IPS 2014)

पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम

सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

4

वीरेंद्र जैन (IPS 2016)

पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल

पुलिस उपायुक्त (यातायात), नगरीय पुलिस, भोपाल

5

निवेदिता नायडू (IPS 2016)

पुलिस अधीक्षक, जिला पन्ना

सेनानी, 10वीं वाहिनी, विसबल, सागर

6

अंकित जायसवाल (IPS 2017)

पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल

पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा

7

अमित सक्सेना (IPS 2017)

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल

8

सव्यसाची सराफ (IPS 2017)

पुलिस अधीक्षक, साइबर, इंदौर

पुलिस अधीक्षक, जिला पन्ना

9

समर वर्मा (IPS 2017)

पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन

पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर (सामान्य प्रशासन विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए)

10

अभिषेक आनंद (IPS 2018)

सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर

सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार

11

श्रुतकीर्ति सोमवंशी (IPS 2018)

सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर

सेनानी, दूसरी वाहिनी, विसबल, ग्वालियर एवं सेनानी, 14वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

12

शशांक (IPS 2019)

पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा

सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें