गुरुवार, 29 अक्टूबर 202610:13:21 AM
Download App
Home/देश

कांग्रेस की चेतावनी पर भड़के भाजपा विधायक : बोले- काले झंडे दिखाओगे तो हम कर देंगे तुम्हारा इलाज, जानें का क्या है मामला

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 29, 2026
07:08 AM
बोले- काले झंडे दिखाओगे तो हम कर देंगे तुम्हारा इलाज, जानें का क्या है मामला

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे 31 अक्टूबर को राजधानी भोपाल पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। इधर कांग्रेस हरदीप सिंह पुरी के विरोध में उतर आई है। इतना ही नहीं, मप्र कांग्रेस ने पुरी के नामांकन का विरोध करने और उन्हें काले झंडे दिखाने की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस के इस ऐलान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भड़क गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी का इतिहास सिख विरोधी रवैये से जुड़ा रहा है। शर्मा ने कहा कि जब भी सिख समुदाय के किसी व्यक्ति को सम्मान या कोई बड़ा पद मिलता है, कांग्रेस विरोध की राजनीति करने लगती है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “तुम काले झंडे दिखाओगे, हम तुम्हारा इलाज करेंगे।”

1984 के दंगों का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा

रामेश्वर शर्मा ने 1984 में हुए सिख विरोधी नरसंहार का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हजारों निर्दोष सिखों की हत्या के बाद भी कांग्रेस ने कभी सच्चे अर्थों में प्रायश्चित नहीं किया। विधायक के मुताबिक, एक नवंबर को विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा उस समुदाय के घावों को फिर से कुरेदने जैसा है, जिसने हिंसा के दौरान अपनों को खोया था। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के सम्मान और सुरक्षा का विषय राजनीतिक विरोध से ऊपर होना चाहिए। शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने संकट के समय सिखों की रक्षा के लिए आगे बढ़कर भूमिका निभाई थी।

सिख समाज को बताया देश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

भाजपा विधायक ने कहा कि सिख समाज देश की सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला अभिन्न अंग है। उन्होंने कांग्रेस से अपने विरोध-प्रदर्शन के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें