मप्र कांग्रेस में बड़ी सर्जरी : सभी विभागों-प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से किया भंग, आलाकमान के निर्देश पर एक्शन, अब नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव किया गया है। दिल्ली आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों एंव उनकी सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह अहम फैसला संगठन में व्यापक स्तर पर पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत लिया गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो यह कदम आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आने वाले दिनों में नई नियुक्तियों और नई टीम का ऐलान किया जा सकता है।
इन कमेटियों को किया गया भंग
अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस और मीडिया विभाग समेत कई इकाइयां शामिल हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटियां, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,और एनएसयूआई पहले की तरह काम करती रहेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में गठित आदिवासी मामलों की कमेटी और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में बनाई गई युवा मामलों की कमेटी को यथावत रखा गया है।
/sootr/media/post_attachments/cf232be2-306.png)
नई रणनीति के तहत होगा पुनर्गठन
दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने के लिए नए सिरे से ढांचा तैयार करना आवश्यक है। इसी के तहत अब प्रदेश से लेकर जिला, शहर, ब्लॉक और अन्य सभी स्तरों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। नए चेहरों को अवसर देने के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने की भी तैयारी है।
आदेश की प्रमुख बातें
सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग।
सभी स्तरों की संगठनात्मक इकाइयां भी समाप्त।
एआईसीसी के निर्देश पर जारी हुआ आदेश।
प्रदेश प्रभारी हरीश चैधरी ने जारी किए निर्देश।
संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत होगा नए ढांचे का गठन।
क्या होगा आगे?
अब कांग्रेस संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर नई टीम बनाकर संगठन को आगामी चुनावों के लिए तैयार किया जाएगा।
हरीश चैधरी ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चैधरी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी समस्त इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। यह निर्णय संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा है और जल्द ही नए पदाधिकारियों तथा समितियों की घोषणा की जाएगी।
सक्रिय और मजबूत संगठन बनाने पर जोर
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पुनर्गठन के दौरान संगठन में सक्रियता, क्षेत्रीय संतुलन और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम होगा ताकि आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतर सके। इसके अलावा विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी, जिससे संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए ढांचे के जरिए संगठन में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियां मिलेंगी। अब प्रदेशभर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नई टीम में किन नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती है तथा पुनर्गठन के बाद संगठन किस दिशा में आगे बढ़ता है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
