इंडिपेंडेंस वीकेंड पर होगी फिल्मों की बड़ी टक्कर : बॉक्स ऑफिस पर अगस्त बनेगा ब्लॉकबस्टर महीना, जानिए कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज़

मुंबई : इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर बॉलीवुड बॉक्सऑफिस पूरी तरह गुलजार रहने वाला है। अगस्त 2026 को एक-दो नहीं, बल्कि कई हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा सनी देओल की 'बंटवारा 1947', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', और कई छोटी बड़ी फिल्मे रिलीज़ होने जा रही है लेकिन दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स की सबसे ज्यादा नजर 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बीच होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश पर टिकी हुई है। एक ओर देशभक्ति और विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी पीरियड ड्रामा फिल्म है, तो दूसरी ओर कल्ट फिल्म के सीक्वल की वापसी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडिपेंडेंस वीकेंड पर दर्शकों का प्यार किस फिल्म को सबसे ज्यादा मिलता है।
'बंटवारा 1947' में दिखेगी बंटवारे की दर्दनाक कहानी
सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में बंटवारे के दौरान लोगों के दर्द, संघर्ष और बिछड़ते परिवारों की भावनात्मक कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल और अली फज़ल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है। देशभक्ति और इतिहास पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज़ हो रही इस फिल्म से ट्रेड को भी अच्छी कमाई की उम्मीद है। सनी देओल की हालिया सफलता और दमदार स्टारकास्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि 'बंटवारा 1947' अगस्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक साबित हो सकती है 19 साल बाद लौट रही है 'आवारापन' की कहानी
दूसरी ओर, इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल 'आवारापन 2' भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। पहली फिल्म को समय के साथ कल्ट स्टेटस मिला था और इसके गाने आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
सीक्वल में इमरान हाशमी एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन, इमोशन और रोमांस का मिश्रण देखने को मिलेगा। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।
किसके नाम रहेगा बॉक्स ऑफिस?
एक तरफ देशभक्ति और इतिहास पर आधारित 'बंटवारा 1947', तो दूसरी ओर कल्ट फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2'। दोनों फिल्मों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। ऐसे में इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अब यह देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और 14 अगस्त की इस बड़ी टक्कर में बाज़ी किसके हाथ लगती है।
पलक गीते
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
