मंगलवार, 7 अप्रैल 202611:19:20 AM
Download App
Home/देश

‘IITian बाबा की लव स्टोरी से ‘साधना यूनिवर्सिटी’ तक : झज्जर में खुला बड़ा राज!

a

admin

Apr 07, 2026
05:57 AM
झज्जर में खुला बड़ा राज!

झज्जर। इन दिनों आईआईटीयन बाबा’ के नाम से मशहूर अभय सिंह ग्रेवाल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आए अभय अब अपनी निजी जिंदगी और बड़े विजन को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी का खुलासा हुआ, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अभय सिंह ग्रेवाल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए थे। उनके आईआईटी बैकग्राउंड और आध्यात्मिक जीवन के मेल ने लोगों का ध्यान खींचा था। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लेकर काफी चर्चा हुई. अब शादी और ‘श्री यूनिवर्सिटी’ के प्लान के साथ वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

अभयन सिंह ने शादी को लेकर किया खुलासा

अभय सिंह ने बताया कि उनकी और प्रीतिका की पहली मुलाकात कोयंबटूर के एक आश्रम में महाशिवरात्रि के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो आगे चलकर गहरी होती गई। इसके बाद प्रयागराज कुंभ में दोबारा मुलाकात ने उनके रिश्ते को नई दिशा दी। दोनों ने साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।

शादी को लेकर अभय ने साफ किया कि यह कोई अचानक लिया गया निर्णय नहीं था। 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में उन्होंने विवाह किया और 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर इसे आधिकारिक रूप दे दिया। झज्जर में उनकी मौजूदगी सिर्फ कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थी, जहां यह खबर सामने आई।

आध्यात्मिक साधना को पहचान दिलाएगी यूनिवर्सिटी

प्रीतिका, जो बेंगलुरु की इंजीनियर हैं, अब आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर हैं। अभय के अनुसार, दोनों का लक्ष्य एक है- साधना और एक बड़े विजन को साकार करना। अब यह जोड़ी मिलकर एक ऐसी यूनिवर्सिटी खोलने की योजना बना रही है, जहां आध्यात्मिक साधना को नई पहचान दी जाएगी। इस कहानी ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ प्रेम नहीं, बल्कि एक मिशन है। जो अब बड़ा रूप लेने जा रहा है।

अब अगला कदम: ‘श्री यूनिवर्सिटी’ का प्लान

उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं, जहां अलग-अलग तरह की साधनाएं हों. यहां रिसर्चर्स आएं, ऋषि-मुनि जैसे लोग काम करें, आध्यात्मिक रिसर्च हो और हमारी पुरानी ज्ञान परंपरा को फिर से जीवित किया जाए। वे मानते हैं कि आज के समय में साइंस और स्पिरिचुअलिटी को अलग-अलग देखा जाता है, जबकि दोनों को साथ लाने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि साइंस और स्पिरिचुअलिटी को जोड़ा जाए। यहां तक कि लॉ और स्पिरिचुअलिटी को भी एक साथ समझने की कोशिश हो।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें