बुधवार, 15 अप्रैल 202608:46:37 PM
Download App
Home/देश

अब अभेद्य सुरक्षा घेरे में राघव : केंद्र ने बढ़ाई सुरक्षा, तनातनी के बाद पंजाब सरकार ने वापस ले ली थी जेड प्लस

admin

admin

Apr 15, 2026
09:47 AM
केंद्र ने बढ़ाई सुरक्षा, तनातनी के बाद पंजाब सरकार ने वापस ले ली थी जेड प्लस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बड़ी सुरक्षा राहत देते हुए जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह सुरक्षा दिल्ली व पंजाब दोनों जगह लागू होगी और अर्धसैनिक बल उनके सुरक्षा कवच का जिम्मा संभालेंगे।

जानकारी के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन करने के बाद यह कदम उठाया है। पंजाब की आप सरकार ने राघव चड्ढा की राज्यस्तरीय सुरक्षा वापस ले ली थी। इससे पहले, जब वह पंजाब से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे, तब उन्हें राज्य सरकार की ओर से उच्च स्तर की जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी।

राघव को 2 अप्रैल को हटाया गया था उपनेता पद से

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी नेतृत्व के बीच तनाव खुलकर सामने आया है। यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब पार्टी ने 2 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया। इस फैसले के बाद चड्ढा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें खामोश किया गया है लेकिन हराया नहीं गया।

राघव ने सोशल मीडिया पर उठाई आवा

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आवाज उठाई, कीमत चुकाई टाइटल से एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में संसद के दौरान उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की झलक दिखाई गई। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि जो लोग उनके संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें उनका काम खुद जवाब देगा।

राघव पर आप ने लगाया था आरोप

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के पीछे यह आरोप लगाया था कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर होकर नहीं बोल रहे थे और ज्यादा ध्यान अपने प्रचार-प्रसार पर दे रहे थे।

चड्ढा ने आरोपों को कर दिया था खारिज

हालांकि, राघव चड्ढा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह संसद में हंगामा करने के लिए नहीं बल्कि लोगों के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं। उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से राघव चड्ढा लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कई वीडियो व पोस्ट के जरिए अपनी बात रख रहे हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें