बुधवार, 15 अप्रैल 202605:02:44 PM
Download App
Home/दिल्ली

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम : मेहंदी के बहाने दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन पर फेंका एसिड

admin

admin

Apr 15, 2026
10:40 AM
मेहंदी के बहाने दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन पर फेंका एसिड

दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है| जहां शादी की तैयारियों के बीच पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने दुल्हन पर एसिड अटैक कर दिया| आरोपी युवती दुल्हन को मेहंदी लगाने के बहाने शादी वाले घर पर गई थी| दरअसल जिस युवक से पीड़िता की शादी तय हुई थी, उसे आरोपी युवती भी पसंद करती थी. इसी बात को लेकर वह नाराज थी और इसी के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया|

19 अप्रैल को होने वाली थी शादी

परिजनों के अनुसार 19 अप्रैल को युवती की शादी होने वाली थी| घर में शादी की तैयारियां चल रही थी| इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती दुल्हन को मेहंदी लगाने के बहाने घर में घूस गई| वही युवती का पहले भी इस घर में आना-जाना था इसलिए घर वालों को युवती के इरादों पर शक नहीं हो पाया और आरोपी युवती ने मौका पाकर दुल्हन के चहरे पर एसिड से हमला कर दिया| आनन फानन में परिजनों ने पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर है| वही घटना के बाद से घर में चीख-पुकार मच गई|

दुल्हे को पसंद करती थी युवती

आरोपी युवती पीड़िता के होने वाले दुल्हे को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन पीड़ित युवती की शादी उस लड़के से तय हो गई| जिससे आरोपी युवती नाराज थी और इसी वजह से युवती ने शादी के पहले दुल्हन पर एसिड फेंक दिया| वही पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जहां उससे पुछताछ जारी है|

 

 

 

 

 

 

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें