बिहार की सियासत में हलचल : नीतीश आज करेंगे आखिरी कैबिनेट बैठक, फिर दे सकते हैं इस्तीफा, भाजपा नए सीएम का कर सकती है ऐलान

नई दिल्ली-पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद यह सियासी घटनाक्रम तेज होने की संभावना है। इसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा की विधायक दल की बैठकों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
भाजपा की बढ़त, सम्राट चैधरी सबसे आगे
सूत्रों के मुताबिक, इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। ओबीसी समुदाय से आने वाले चैधरी को संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ के चलते प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में
दूसरी ओर, जेडीयू खेमे में निशांत कुमार का नाम भी तेजी से उभर रहा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतिम निर्णय भाजपा नेतृत्व के हाथ में रहेगा। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
जनता की पसंद और चैंकाने वाला फैसला
हालिया सर्वेक्षणों में सामने आया है कि जनता अब भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती थी। बावजूद इसके, उनके अचानक इस्तीफे की खबर ने लोगों को चैंका दिया है। सर्वे में यह भी संकेत मिला कि राज्य की बड़ी आबादी ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री चाहती है, जिससे सम्राट चैधरी और निशांत कुमार दोनों को समर्थन मिल रहा है।
पटना में बदलते संकेत, पोस्टर हटने शुरू
राजधानी पटना में सत्ता परिवर्तन के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। जेडीयू कार्यालय से नीतीश कुमार के पोस्टर हटाए जा रहे हैं, वहीं विधायकों को राजधानी में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं। यह सब बदलाव की तैयारी का संकेत माना जा रहा है।
केंद्रीय नेतृत्व की नजर, शिवराज सिंह चैहान पर्यवेक्षक नियुक्त
पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए भाजपा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। उनके साथ नितिनी नवीन भी पटना पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
