शनिवार, 18 जुलाई 202611:49:11 PM
Download App
Home/देश

अंतरिक्ष भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की सफल लांचिंग पर सीएम ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, पीएम मोदी को भी दिया श्रेय

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 18, 2026
10:01 AM
प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की सफल लांचिंग पर सीएम ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, पीएम मोदी को भी दिया श्रेय

भोपाल। नए भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हैदराबाद की निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अपने विक्रम-1 रॉकेट को सफलतापूर्व अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचकर नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले निजी प्रक्षेपण यान (लॉन्च व्हीकल) विक्रम-1 के सफल ऑर्बिटल लॉन्च को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण नए भारत के आत्मनिर्भर संकल्प, युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा और तकनीकी नवाचार का प्रतीक है। यह उपलब्धि देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में मजबूत होगी भारत की पहचान

डॉ. यादव ने इस सफलता के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से वैश्विक अंतरिक्ष जगत में भारत की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि निजी क्षेत्र के इस लॉन्च व्हीकल के सफल परीक्षण से देश में ऑन-डिमांड स्पेस लॉन्चिंग सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और निजी कंपनियों को भी आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत अब अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में केवल सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विक्रम-1 की सफलता देश के वैज्ञानिक सामर्थ्य और भविष्य की अंतरिक्ष संभावनाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें