गुरुवार, 16 अप्रैल 202608:45:57 PM
Download App
Home/देश

मप्र में जनगणना 2027 शुरू : सीएम मोहन ने अभियान का किया शुभारंभ, कहा- यह सिर्फ आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं, 30 अप्रैल तक स्व-गणना का रहेगा मौका

admin

admin

Apr 16, 2026
07:56 AM
सीएम मोहन ने अभियान का किया शुभारंभ, कहा- यह सिर्फ आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं, 30 अप्रैल तक स्व-गणना का रहेगा मौका

भोपाल। मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। जो 30 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने गुरुवार को जनगणना अभियान के पहले चरण का शुभारंभ किया। डाॅ. यादव ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनगणना का शुभारंभ किया। डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में स्व-गणना पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण की स्व-गणना प्रक्रिया के साथ प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा- प्रदेश में जनगणना का शुभारंभ हो रहा है। यह सिर्फ आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के भविष्य को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम है। जनगणना देश की रीढ़ है, यह विकास की नींव है।

30 मई तक मकान सूचीकरण होगा

इस बार की जनगणना डिजिटल और आधुनिक तकनीक के साथ हो रही है। प्रदेशवासियों को इसमें पूर्ण निष्ठा और सत्यता के साथ भाग लेना चाहिए। यह जनगणना हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए है। सही आंकड़े बेहतर स्कूल, बेहतर अस्पताल और बेहतर अवसर देंगे। प्रदेश में 16 से 30 अप्रैल तक स्व गणना का कार्य होगा। एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण होगा। यह प्रक्रिया डिजिटल रूप से होगी।

हर नागरिक को करनी होगी स्व-गणना

नगर जनगणना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस चरण में आपके क्षेत्र के हर मकान का विवरण दर्ज किया जाएगा। जनगणना का पहले चरण में हर नागरिक को स्व-गणना करनी होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य गोपनीयता की गारंटी है, जिसमें हर नागरिक की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। नाम-पता किसी को नहीं दिया जाता। टैक्स, पुलिस या जांच में उपयोग नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1855 पर मिलेगी।

स्वगणना की प्रक्रिया ऐसे अपनाई जा सकेगी

स्वगणना के लिए रजिस्ट्रेशन काने पोर्टल पर मप्र चुनें, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें, मोबाइल पर आए ओटीपी से खुद को वेरिफाई करें। साथ ही लोकेशन सेट करें और इसके लिए जिला और एरिया का पिनकोड डालें। पिनकोड डालते ही मैप खुलेगा। लाल मार्कर खींचकर अपने घर पर सेट करें। इसके बाद 33 सवालों के जवाब भरने होंगे। फिर डेटा जांचकर सबमिट करें, 11 अंकों की आईडी मिलेगी। इसे सेव कर सकेंगे या स्क्रीनशॉट रख सकते हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें