गुरुवार, 1 अक्टूबर 202610:40:10 PM
Download App
Home/देश

पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन : जीआईएस 2027 के लिए दिया न्यौता, मप्र के रोडमैप पर भी किया मंथन

admin

admin

Oct 01, 2026
03:26 PM
जीआईएस 2027 के लिए दिया न्यौता, मप्र के रोडमैप पर भी किया मंथन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम ने मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की आर्थिक प्रगति से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम को वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। सरकार का जोर औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रदेश को उद्योगों के लिए आकर्षक केंद्र बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

सुगम परिवहन सेवा की भी दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में हाल ही में शुरू की गई 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवाÓ के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया। उन्होंने प्रदेश के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर बस संपर्क उपलब्ध कराने की इस पहल की जानकारी साझा की। इस सेवा के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोडऩे की सरकार की कोशिश के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया।

सेवा संकल्प अभियान पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियानÓ की गतिविधियों का भी विवरण प्रधानमंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा गतिविधियों से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश की प्रगति को लेकर साझा की जानकारी

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की समग्र प्रगति से जुड़े कई विषयों पर जानकारी साझा की। विकास परियोजनाओं, निवेश, उद्योग, रोजगार, परिवहन और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी गतिविधियों और आने वाले समय की प्राथमिकताओं से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की यह मुलाकात मध्यप्रदेश के विकास एजेंडे और आगामी निवेश योजनाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण रही।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से भी की भेंद

वहीं सीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील से भेंट कर मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को गति देने के लिए केन्द्र सरकार से आवश्यक सहयोग और लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया।

उन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली योजनाओं के लिए केन्द्रांश की राशि की प्रतिपूर्ति के लिये पोर्टल पर विकल्प प्रारंभ करने का विषय भी रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल जीवन मिशन-2.0 के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवंटित राशि में वृद्धि किए जाने का अनुरोध किया, जिससे प्रदेश में पेयजल योजनाओं के कार्यों को अपेक्षित गति से आगे बढ़ाया जा सके।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें