बुधवार, 15 अप्रैल 202608:50:17 PM
Download App
Home/देश

बिहार की सियासत : सेलेक्टेड सीएम को बधाई, तेजस्वी ने सम्राट पर ऐसे किया जोरदार कटाक्ष, पप्पू यादव ने भी कसा तंज

admin

admin

Apr 15, 2026
09:32 AM
सेलेक्टेड सीएम को बधाई, तेजस्वी ने सम्राट पर ऐसे किया जोरदार कटाक्ष, पप्पू यादव ने भी कसा तंज

पटना। बिहार को 24वां मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा के सीनियर नेता और दो बार डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट द्वारा सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई और शुभकामना देने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी है। साथ ही जोरदार कटाक्ष भी किया है।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के जरिये नए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा, आशा है कि नए सेलेक्टेड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा-निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।

नीतीश को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूरी

उन्होंने कहा कि प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, आज इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

पप्पू यादव ने भी कसा तंज

इधर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी तंज कसते हुए नए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, बिहार के नए मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को शपथ एवं दायित्व ग्रहण की बहुत-बहुत बधाई। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बने हैं, पर भाजपा में अजीब सन्नाटा पसरा है! उन्होंने आगे लिखा कि क्या नीतीश कुमार के कोटे से भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं? भाजपा के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर नीतीश कुमार की इच्छा भारी पड़ गई।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें