बुधवार, 15 अप्रैल 202606:56:42 PM
Download App
Home/देश

वंदे मातरम के अनादर पर इंदौर पुलिस का एक्शन : कांग्रेस की दो मुस्लिम पार्षदों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, निगम की बैठक से शुरु हुआ था विवाद

admin

admin

Apr 15, 2026
08:26 AM
कांग्रेस की दो मुस्लिम पार्षदों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, निगम की बैठक से शुरु हुआ था विवाद

इंदौर। इंदौर नगर निगम की बैठक में वंदे मातरम के अपमान पर एक्शन शुरू हो गया है। इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने दो महिला कांग्रेस पार्षदों फौजिया शेख और कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जाती, भाषा और जन्म स्थान के आधार पर शत्रुता फैलाने के आरोप में मामला कायम किया है। एमजी रोड पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा पार्षदों के शिकायत और वीडियो के आधार पर की है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196-1 के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों के बयान भी लिए जाएंगे। बता दें कि वंदे मातरम् गान को लेकर रूबीना इकबाल का बयान सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस बयान को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

पार्षदों से कांग्रेस नेताओं ने बना ली थी दूरी

मामला इतना बढ़ा कि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं और पार्षदों ने भी रूबीना से दूरी बना ली।वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को शहीदों के सम्मान से जोड़ते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि इस तरह के बयान देश और शहीदों के सम्मान के खिलाफ हैं, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद एमडी थाना रोड पुलिस ने दोनों पार्षदों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 196-1 के तहत केस दर्ज

एमजी रोड थाना पुलिस ने बीते सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को पूछताछ के लिए तलब किया था। थाने में दोनों से घंटों तक सघन पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196-1 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ना) के तहत दोनों पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

साढ़े चार घंटे चली पूछताछ दर्ज किए बयान

एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि इस मामले में भाजपा पार्षद दल ने एमजी रोड थाने में आकर शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पार्षद फौजिया शेख अलीम के सोमवार को बयान दर्ज किए गए थे। मंगलवार को पार्षद रूबिना इकबाल खान के बयान दर्ज किए गए है। इसके साथ ही उनसे मामले को लेकर सवाल-जवाब भी किए गए।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें