2.5 करोड़ की सवारी : 45 रुपये के गमले पर आ गया दिल, यूपी में ‘हाई-टेक’ चोरी पर योगी का तंज

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी टिप्पणी की। इतना ही नहीं चोरी का एक ऐसा उदहारण दिया कि वहां मौजूद लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने शहरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए जाने वाले गमलों की चोरी का जिक्र करते हुए इसे “चोरी का नया मॉडल” बता दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सड़क किनारे शहर को सुंदर बनाने के लिए गमले लगाता है, लेकिन कुछ लोग उन्हें भी उठा ले जाते हैं। उन्होंने एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि एक बार 2.5 करोड़ रुपये की कार से आए लोग सिर्फ 45 रुपये का गमला उठाकर ले गए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस गाड़ी में आने-जाने पर इतना खर्च हुआ, उतने पैसों में तो कई नए गमले खरीदे जा सकते थे।
लोगों में देखने को मिली हल्की-फुल्की हंसी
सीएम ने हल्के अंदाज में आगे कहा, “हम गमला लगाते हैं, कोई कार से आता है और उसे उठाकर ले जाता है। अब सोचिए, जितना पेट्रोल खर्च हुआ, उसमें नया गमला खरीद लिया जाता।” उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी भी देखने को मिली। उन्होंने यहां तक कहा कि कभी उनके मन में यह विचार आया कि ऐसे लोगों की तस्वीरें चैराहों पर लगवा दी जाएं, ताकि दूसरों को सबक मिल सके।
सरकारी संपत्तिः ‘किसी की निजी चीज नहीं’
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकारी संपत्ति किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जनता के टैक्स से बनी होती है। इसलिए उसे नुकसान पहुंचाना या चोरी करना सीधे तौर पर समाज को नुकसान पहुंचाने जैसा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शहरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। सीएम के बयान ने जहां गंभीर संदेश दिया, वहीं उनके व्यंग्य ने लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दियाकृऔर गमला चोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
